रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.58 पर

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 10:16 AM

rupee falls 7 paise to 94 58 against the us dollar in early trade

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.58 पर आ गया। महीने के अंत में आयातकों और कंपनियों की ओर से डॉलर की बढ़ी मांग से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर

मुंबईः रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.58 पर आ गया। महीने के अंत में आयातकों और कंपनियों की ओर से डॉलर की बढ़ी मांग से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में अपेक्षाकृत स्थिरता रहने से रुपए की गिरावट कुछ हद तक सीमित रही। खाड़ी क्षेत्र में आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं और हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा पर दबाव बनाए रखा। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.58 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव की तुलना में सात पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को शुरुआती बढ़त गंवाते हुए डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 94.51 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.31 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 103.95 अंक टूटकर 76,624.42 अंक पर जबकि निफ्टी 40.10 अंक फिसलकर 23,908.80 अंक पर पहुंच गया। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,350.1 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!