आज फिर गिरे सोने-चांदी के भाव, दिवाली से पहले हो गया इतना सस्ता

Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 Nov, 2023 02:32 PM

today again the price of gold and silver fell it became so cheap before diwali

अगर आप सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है। बीते दिनों तेजी से बढ़ रहीं सोने की कीमतें अब नीचे गिरने लगी हैं। इसी के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर...

बिजनेस डेस्कः अगर आप सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है। बीते दिनों तेजी से बढ़ रहीं सोने की कीमतें अब नीचे गिरने लगी हैं। इसी के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है। जानकारों के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। 

PunjabKesari

गोल्ड के भाव

एमसीएक्स पर आज सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 60,596 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला है। सोना बीते सोमवार को 60770 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। वहीं 5 फरवरी 2024 को डिलीवरी वाला सोना आज गिरावट के साथ 60,939 रुपए के भाव पर खुला है।

PunjabKesari

चांदी की कीमत

एमसीएक्स पर सोमवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी गिरावट के साथ 72,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। वहीं 5 मार्च 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 73,190 रुपए के स्तर पर खुली है।

PunjabKesari

सोने-चांदी के वैश्विक भाव

मंगलवार को सोने-चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.51 फीसदी या 10.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1978.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1971.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं चांदी का वायदा भाव 1.14 फीसदी या 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 22.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 22.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!