Tomato Price Hike: टमाटर हुआ 'लाल', दोगुने से ज्यादा बढ़ गए दाम

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 06:35 PM

tomatoes turn red hot prices have more than doubled

अमेरिका-ईरान के बीत तनाव और कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का असर अब बारत की रसोई तक पहुंच गया है। पिछले कई दिनों से पेट्रोलियम और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब सब्जियों के दाम भी तेजी से बढ़ने लगे हैं, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित...

बिजनेस डेस्कः अमेरिका-ईरान के बीत तनाव और कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का असर अब बारत की रसोई तक पहुंच गया है। पिछले कई दिनों से पेट्रोलियम और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब सब्जियों के दाम भी तेजी से बढ़ने लगे हैं, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।

टमाटर की कीमतों में इजाफा

हाल के दिनों में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जिसके बाद लोगों की जेब पर बड़ा बोझ पड़ा था। वहीं अब टमाटर की कीमतों में अचानक बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिलहाल बारिश के मौसम की वजह से बाजार में टमाटर की कमी देखने को मिल रही है। बीते दिनों जहां टमाटर की कीमत 20 रुपए प्रतिकिलो थी, तो वहीं अब ये कीमतें 80 रुपए प्रतिकिलो हो गई हैं।

दिल्ली की मंडी में टमाटर पहले 16-25 रुपए के बीच मिल रहे थे। तो वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर सीधे 60 रुपए यानी दोगुनी हो गई है।

आलू-प्याज के दाम भी बदले

बीते दिनों प्याज के दामों में भी बढ़ोतरी हुई थी जिससे आम लोगों के किचन का बजट हिल गया था। तो वहीं आलू के दाम भी पहले के मुकाबले अब बढ़ गए हैं। दिल्ली में प्याज की कीमतें 10 से 15 किलो प्रति किलो मिल रहे हैं। तो वहीं लोकल वेंडर्स प्याज को 20 से 30 रुपए प्रति किलो की दर पर बेच रहे हैं।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!