Breaking




10 डिग्री लुढ़का पारा, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 16 Jan, 2021 11:59 PM

all time low maximum temperature in january

जनवरी में दूसरी बार सब कम अधिकतम तापमान  4 साल बाद शहर में जनवरी में दूसरी बार इतना कम अधिकतम तापमान

चंडीगढ़, (पाल): शनिवार को शहर की विजिबिलिटी सुबह 50 मीटर से भी कम रही। पूरे सीजन में ऐसा पहली बार रहा हुआ कि इतना कोहरा छाया रहा। दिन भर धुंध रही। वहीं, अधिकतम तापमान 10 डिग्री लुढ़क कर 11.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ। यह महीने का दूसरा सब कम अधिकतम तापमान है।  इससे पहले 12 जनवरी को अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ था।

 

वहीं, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सैल्सियस रहा। सुबह की विजिबिलिटी जहां 50 मीटर से कम रही तो दोपहर होते-होते विजिबिलिटी 200 से 400 के बीच रही। शुक्रवार रात से ही कोहरा शहर में शुरू हो गया था। पूरी रात कोहरा छाया रहा, जो सुबह से दोपहर तक छाया हुआ रहा। वहीं, शिमला का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सैल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक शहर में कोहरा छाए रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 


साल 2016 के बाद इतना कम तापमान      
4 साल बाद शहर में जनवरी में इतना कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है। यह दूसरा मौका है जब तापमान 11 डिग्री सैल्सियस तक रिकार्ड हुआ है। आंकड़ों देखें तो पिछले 4 साल बाद लगातार दूसरी बार जनवरी में इतना कम तापमान रिकार्ड हुआ है। इससे पहले साल  2016 में 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ था। उसके बाद से तापमान 14 से 15 डिग्री सैल्सियस तक ही सीमित रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है, जिसके कारण चंडीगढ़ में शीतलहर चल रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 


11 साल में जनवरी में सबसे कम अधिकतम तापमान    
साल             अधिकतम तापमान

2021            11.1 डिग्री (12 जनवरी अभी तक)
2020            14.4 (9 जनवरी )
2019            14.4 (23 जनवरी )
2018            12.3 ( 27 जनवरी )
2017            11.5 डिग्री (18 जनवरी )
2016            11.0 डिग्री (22 जनवरी )            
2015            9.9 डिग्री (12 जनवरी )  
2014            14.0 डिग्री (19 जनवरी )        
2013            6.1 डिग्री (8 जनवरी )
2012            13.8 डिग्री (23 जनवरी )    
2011            7.4 डिग्री सैल्सियस (6 जनवरी )  

सात साल में न्यूनतम तापमान
साल                  न्यूनतम तापमान
2021               3.8 डिग्री (14 जनवरी अभी तक)  
2020               3.5  डिग्री   (1 जनवरी )
2019               4.2  डिग्री    (1 जनवरी )  
2018               3.2  डिग्री    (6 जनवरी )
2017               2.4   डिग्री    (11 जनवरी)
2016               2.1   डिग्री  (24 जनवरी)
2015               4.9  डिग्री सैल्सियस (8 जनवरी)  
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!