जेसिका लाल के हत्यारे मनु शर्मा ने रचाई शादी

Edited By ,Updated: 26 Apr, 2015 03:47 PM

article

जेसिका लाल मर्डर केस के दोषी सिद्धार्थ वशिष्ठ उर्फ मनु शर्मा ने मुंबई की एक लड़की से गुपचुप शादी रचा ली है। सूत्रों के मुताबिक शादी पिछले हफ्ते उनके निवास स्थान पर हुई।

चंडीगढ़: जेसिका लाल मर्डर केस के दोषी सिद्धार्थ वशिष्ठ उर्फ मनु शर्मा ने मुंबई की एक लड़की से गुपचुप शादी रचा ली है। सूत्रों के मुताबिक शादी पिछले हफ्ते उनके निवास स्थान पर हुई। मनु मॉडल जेसिका लाल की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहा है। शर्मा ने पैरोल पर जेल से बाहर आकर शादी की। सुप्रीम कोर्ट ने एक प्रावधान में कैदियों को भी शादी करने की छूट दी है, जिसके तहत यह शादी हुई है।

कहा जा रहा है यह लव मैरिज है। शर्मा और लड़की एक-दूसरे को पिछले 10 सालों से जानते हैं। वे इससे पहले ही शादी करने वाले थे लेकिन 2006 में जब दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह शादी टल गई थी। कोर्ट ने मनु को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

मनु के पिता और पूर्व यूनियन मिनिस्टर विनोद शर्मा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मनु की पर्सनल लाइफ है। मनु शर्मा ने मॉडल और बार ओनर जेसिका लाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!