रंजिश के चलते दो युवकों में हुई मारपीट, तेजधार हथियार से किया हमला

Edited By Updated: 09 Oct, 2019 11:00 AM

attack

सैक्टर-34 स्थित फर्नीचर मार्कीट में दुकान के बाहर बैठे दो युवकों की रंजिश के चलते मारपीट हो गई।

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-34 स्थित फर्नीचर मार्कीट में दुकान के बाहर बैठे दो युवकों की रंजिश के चलते मारपीट हो गई। एक युवक सन्नी ने अपने दोस्तों को बुलाकर संजय पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। चश्मदीद अरविंद ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पी.सी.आर. कर्मियों ने संजय को जी.एम.सी.एच. 32 में दाखिल करवाया। 

सैक्टर-34 थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले सन्नी, बकरी, दीपू और सूरज के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। बुडै़ल निवासी अरविंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सैक्टर 34 की फर्नीचर मार्कीट में काम करता है। 

इस दौरान दुकान के बाहर बैठे संजय और सन्नी आपस में बहस करने लगे। सन्नी ने अपने दोस्त बकरी, दीपू और सूरज को बुला और तेजधार हथियारों से संजय पर हमला कर दिया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले हमलावर फरार हो गए। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!