वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 27 से 29 सितंबर तक कतर के दौरे पर, AIIB की वार्षिक बैठक में लेंगी हिस्सा

Edited By Updated: 27 Sep, 2026 10:57 PM

finance minister nirmala sitharaman on a visit to qatar from september 27 to 29

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 27 से 29 सितंबर तक कतर के आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। वित्त मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 27 से 29 सितंबर तक कतर के आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। वित्त मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि इस यात्रा के दौरान सीतारमण 28 सितंबर, 2026 को दोहा में आयोजित होने वाली एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 11वीं वार्षिक बैठक में भाग लेंगी।

इसके अलावा, वह एआईआईबी के अध्यक्ष सहित जॉर्डन, स्विट्जरलैंड, अल्जीरिया, सऊदी अरब और नेपाल के अपने समकक्षों के साथ कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी। सीतारमण एआईआईबी में भारत की गवर्नर के तौर पर इस वार्षिक बैठक में शामिल होंगी। भारत इस बहुपक्षीय बैंक का दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है। इस दौरान वह कतर सरकार के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात भी कर सकती हैं। साथ ही वह कतर के प्रमुख उद्योगपतियों, कारोबारी दिग्गजों और निवेशकों के साथ भी संवाद करेंगी।

वित्त मंत्रालय ने कहा, ''केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण 27 से 29 सितंबर, 2026 तक कतर की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी।'' इस दौरान वह वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!