Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 11 Jan, 2022 02:05 PM
ट्रैक्टर पर स्पीकर लगाकर गाना बजा रहे युवक को रोका तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मौलीजागरां स्थित युवक के घर पर डंडों और पत्थरों से हमला कर लहुलूहान कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को जी.एम.सी.एच.-32 में दाखिल करवाया। घायल की पहचान मौलीजागरां निवासी...
चंडीगढ़, (सुशील राज)। ट्रैक्टर पर स्पीकर लगाकर गाना बजा रहे युवक को रोका तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मौलीजागरां स्थित युवक के घर पर डंडों और पत्थरों से हमला कर लहुलूहान कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को जी.एम.सी.एच.-32 में दाखिल करवाया। घायल की पहचान मौलीजागरां निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई है। मौलीजागरां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मौलीजागरां निवासी सुमित, पंचकूला के पॉवर कॉलोनी निवासी अक्षय दुबे, पंचकूला सैक्टर-16 निवासी सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
मौलीजागरां निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर के बाहर खड़ा था। घर के बाहर मौलीजागरां निवासी सुमित ट्रैक्टर पर तेज आवाज से गाने बजा रहा था। जब उसे रोका तो वह बहस करने लगा और टै्रक्टर लेकर चला गया। थोड़ी दूर बाद सुमित अपने दोस्त अक्षय दुबे और सुखविंदर सिंह के साथ आया और उसने घर में घुसकर डंडों से मारपीट की और पथराव कर लहुलूहान कर दिया।
इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल कर उक्त हमलावारों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया।
पुलिस ने कुछ ही घंटों में पकड़े आरोपी
थाना प्रभारी जयवीर ने आरोपियों को पकडऩे के लिए स्पैशल टीम बनाई। टीम ने कुछ ही घंटों के बाद हमलावर सुमित, लक्षय दुबे और सुखवदिंर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।