एन.सी.सी., पुलिस और स्काऊट्स कैडेट्स लोगों की हरसंभव सहायता करते हैं: दत्तात्रेय

Edited By Updated: 19 May, 2022 08:47 PM

awarded for outstanding work in the social sector

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देश में किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति होने पर मैं हूं! कहने वाले एन.सी.सी., पुलिस और स्काऊट्स कैडेट्स ही हैं, जो कि लोगों की हरसंभव सहायता करते हैं। राज्यपाल ने आज यहां ङ्क्षहदुस्तान स्काऊट्स एवं...

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देश में किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति होने पर मैं हूं! कहने वाले एन.सी.सी., पुलिस और स्काऊट्स कैडेट्स ही हैं, जो कि लोगों की हरसंभव सहायता करते हैं। राज्यपाल ने आज यहां ङ्क्षहदुस्तान स्काऊट्स एवं गाइड्स हरियाणा के सम्मान समारोह में कहा कि स्काऊट्स ने हमेशा विपत्ति के समय में लोगों की मदद करके ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के अपने स्लोगन को चरितार्थ किया है। राज्यपाल ने आज राज्य के सभी जिलों के 47 स्काऊट्स को सम्मानित किया। इन्हें गत 2 वर्षों के दौरान स्वच्छता, रक्तदान, आजादी का अमृत महोत्सव, कोरोना काल में मरीजों की सेवा करने तथा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया।

 


दत्तात्रेय ने कहा कि स्काऊट्स द्वारा कोरोना काल में 10 हजार वालंटियर्स तैयार करने का उत्साहवर्धक कार्य किया गया और वे लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी आपदा में काम करने का स्वभाव ही लोगों की सेवा करना है। 

 


स्काऊट्स ने कोरोनाकाल में मरीजों को बचाने के लिए कड़ी मेहनत की: गुप्ता
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि गत 3 वर्षों के दौरान स्काऊट्स ने मानवता की सेवा की है और कोरोना काल में मरीजों को बचाने के लिए कड़ी मेहनत की। स्काऊट्स ने अपने अधिकतम परिश्रम और लोगों को कम से कम असुविधा होने के लिए कोरोना काल में दवाइयां, ऑक्सीजन सिलैंडर, मास्क व अन्य सामग्री उपलब्ध करवाने में सहयोग किया। इसी के परिणामस्वरूप भारत में अमेरिका जैसे विकसित देश की तुलना में मृत्यु दर बहुत कम रही। ङ्क्षहदुस्तान स्काऊट्स एवं गाइड्स, हरियाणा के अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि स्काऊट्स ने थोड़े से समय के दौरान 10 लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया और कोरोना काल में सभी गांवों में जाकर मरीजों की सहायता की। हरियाणा स्काऊट्स के महासचिव नवीन ने भी राज्यपाल व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्काऊट्स के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को हनुमान की गदा, मोमैंटों तथा एक शॉल भेंट किया।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!