‘भतीजों ने चाचा-चाची की बेरहमी से मारपीट

Edited By Updated: 27 Jul, 2021 12:47 AM

brutally beaten

3 खिलाफ मामला दर्ज

श्री माछीवाड़ा साहिब (टक्कर) : गांव काउंके में भजन सिंह की मारपीट करने पर उसके भतीजे बलजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह और उसकी माता मनजीत कौर खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। 


भजन सिंह ने बयान दर्ज करवाए कि वह घर में बैठा था और भतीजा बलजिंदर सिंह आया जो कमरे में पड़ीं कुर्सियों उठा कर ले जाने लगा। उसने रोका तो गाली-गलौच करता उसको धक्का मार कुर्सियों उठा कर ले गया। फिर कुछ देर बाद उसका छोटा भतीजा सुखविंदर सिंह आया, जिसके हाथ में कही का दस्ता पकड़ा हुआ था जिस ने आते गाली-गलौच करते दस्ता सिर में मारा, जिस कारण उसके हाथ पर चोट लगी। 

 


शोर सुन कर घरवाली बलविंदर कौर आई और भतीजे सुखविंदर सिंह ने उस के साथ भी मारपीट की। मनजीत कौर ने हमें बचाने की बजाय पुत्रों को ओर मारपीट करने के लिए कहा। यह तीनों मारपीट करके मौके से फरार हो गए और घायल हालत में भजन सिंह को माछीवाड़ा अस्पताल दाखिल करवाया गया। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!