‘प्रॉपर्टी विवाद में बुजुर्ग पर चलाई गोलियां’ पिंजौर की विश्वकर्मा कॉलोनी में वारदात, बुजुर्ग घायल, जी.एम.सी.एच.-32 रैफर

Edited By Updated: 14 Sep, 2021 11:11 PM

bullets fired at elderly

‘प्रॉपर्टी विवाद में बुजुर्ग पर चलाई गोलियां’ पिंजौर की विश्वकर्मा कॉलोनी में वारदात, बुजुर्ग घायल, जी.एम.सी.एच.-32 रैफर

पिंजौर,(रावत/तरसेम): पिंजौर की विश्वकर्मा कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर वाली गली में एक बुजुर्ग पर उस समय एक स्कूटी सवार ने गोलियां चला दी, जब वह बाजार से एक्टिवा लेकर घर के आंगन में खड़ी कर रहा था। दो गोलियां बुजुर्ग के पैर में लगी और वह घायल हो गया। घायल को कालका के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जी.एम.सी.एच.-32  रैफर किया गया।

 

विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी विक्रमजीत सिंह धीमान ने बताया कि वह सुबह पिता बृज लाल धीमान (67) के साथ बाजार से जब घर आया तो एक स्कूटी सवार ने पिता पर 3 फायर किए। 2 गोलियां पिता के पैर में लगीं। पिता ने बताया कि गुरमीत गोला ने उन पर गोलियां चलाई हैं। आरोपी स्कूटी सहित फरार हो गया। विक्रमजीत ने बताया कि गुरमीत गोला पिता के चाचे का लड़का है और जमीन का विवाद है।

 


इनका जमीनी विवाद है। इनकी दो जगह प्रॉपर्टी है। कुराली पंजाब में बृज लाल के चाचा व हरियाणा के फतेहबाद में ताया की जमीन का विवाद चल रहा है। परिजनों का कहना है कि गुरमीत गोला ने ही गोली चलाई है। पुलिस जांच कर रही है कि गोली किसने चलाई है। पुलिस घायल के बयान लेकर ही मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।   
-मुकेश जाखड़, ए.सी.पी. कालका।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!