पूरी सुरक्षा में रखा जाएगा हैरिटेज फर्नीचर, म्यूजियम बनाने की तैयारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Oct, 2017 10:02 PM

complete protection will be kept in heritage furniture

फ्रैंच आर्किटैक्ट ली कार्बूजिए और उनके कजन पियरे जैनरे के डिजाइन किए गए फर्नीचर को चंडीगढ़ प्रशासन ने अब सुरक्षित जगह में रखने की तैयारी कर ली है।

चंडीगढ़, (विज): फ्रैंच आर्किटैक्ट ली कार्बूजिए और उनके कजन पियरे जैनरे के डिजाइन किए गए फर्नीचर को चंडीगढ़ प्रशासन ने अब सुरक्षित जगह में रखने की तैयारी कर ली है। विदेशों में हो रही चंडीगढ़ के हैरिटेज फर्नीचर की ऑक्शन रोकने के लिए अब प्रशासन सैक्टर-18 स्थित गवर्नमैंट प्रैस में ही हैरिटेज म्यूजियम बनाने की तैयारी में है।

इसमें ना सिर्फ हैरिटेज आईट्म्स की कंजर्वेशन होगी बल्कि ये ऐसी जगह होगी जहां लोग म्यूजियम घूमने भी आ सकेंगे। प्रशासन ऐसा ही प्रोपोजल पहले भी तैयार कर चुका है, लेकिन पिछली बार भारत सरकार ने परमीशन नहीं दी गई थी। यही वजह है कि अब दोबारा प्रशासन इसकी मंजूरी के लिए लैटर लिखने जा रहा है।

प्रशासन द्वारा यह लैटर जल्द केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा। केंद्र से अप्रूवल मिलने के बाद म्यूजियम बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार शहर के करीब 12000 फर्नीचर आइटम्स को यहां रखने की योजना है। इस प्रोपोजल पर सीनियर लैवल के अधिकारियों के बीच डिस्कशन चल रही है।

पुलिस से मांगी गई डिटेल

शहर से विदेशों में फर्नीचर कैसे पहुंच रहा है? इसकी जांच भी प्रशासन कर रहा है। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस से जानकारी ली जा रही है कि पिछले दो सालों के दौरान हैरिटेज फर्नीचर की कितनी एफ.आई.आर. दर्ज की गई और सी.बी.आई. के कहने पर कितनी डी.डी.आर. फाइल की गई।साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि 2011 से 2016 के बीच क्या कभी किसी सरकारी विभाग ने किसी फर्नीचर को बेचा है? प्रशासन की ओर से मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर और ए.एस.आई. से एंटीक्स एंड आर्ट ट्रेजर्स एक्ट, 1972 के तहत हैरिटेज फर्नीचर आइटम्स को ट्रेजर डिफाइन करने के लिए कहा जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!