संदिग्ध हालातों में नर्स की हत्या का मामला: हत्यारोपी बर्खास्त ए.एस.आई. का 2 दिन पुलिस रिमांड बढ़ाया

Edited By Updated: 29 Nov, 2022 07:16 PM

dead body was found in a park in sohana

नर्स की संदिग्ध हालातों में हत्या के मामले में आरोपी बर्खास्त ए.एस.आई. रशप्रीत सिंह का 2 दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया गया है। सोहाना थाना पुलिस ने 3 दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद हत्यारोपी रशप्रीत सिंह को पुन: अदालत में पेश किया। केस की...

मोहाली,(संदीप): नर्स की संदिग्ध हालातों में हत्या के मामले में आरोपी बर्खास्त ए.एस.आई. रशप्रीत सिंह का 2 दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया गया है। सोहाना थाना पुलिस ने 3 दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद हत्यारोपी रशप्रीत सिंह को पुन: अदालत में पेश किया। केस की जांच का हवाला देते हुए पुलिस ने अदालत से पुलिस रिमांड बढ़ाए जाने की मांग की। बचाव पक्ष की तरफ से पेश वकील ने पुलिस की रिमांड बढ़ाए जाने की मांग का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने आरोपी का 2 दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है।

 

 

उल्लेखनीय है कि रशप्रीत को किन्हीं कारणों के चलते कुछ समय पहले ही विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नर्स का शव सोहाना एरिया के एक पार्क के बैंच पर बरामद हुआ था। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर पहले अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने रशप्रीत को नामजद कर उसे गिरफ्तार किया था।

 

 

 

 

यह है मामला :
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले सुबह के करीब 8.30 बजें पार्क में से जा रहे किसी राहगीर ने सूचना दी थी कि यहां पार्क में एक बैंच पर एक युवती अचेत हालात में पड़ी हुई है। सूचना पाते ही सोहाना थाना पुलिस टीम मौके पर पहुची और मौका का निरीक्षण करते हुए युवती को तुरंत अस्पताल पहुचाया। यहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के मोबाइल व अन्य दस्तावेजो के आधार पर पुलिस ने युवती की पहचान की गई थी। पुलिस जांच के दौरान पाया गया था कि वह पंचकूला स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थी और मोहाली में बतौर पी.जी. रहती थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!