नोएडा में पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की

Edited By Updated: 30 Sep, 2026 11:40 PM

a young man committed suicide in noida driven to the step by harassment from hi

उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाले युवक की पहचान अजय सिंह के तौर पर हुयी है, वह मूल रूप से कानपुर देहात जिले के मिल्कलच्छी गांव का रहने वाला था और बिसरख थाना क्षेत्र में रहता था। सिंह ने बताया कि अजय ने बुधवार शाम अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया है।

उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर अजय सिंह ने यह कदम उठाया है। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो की भी जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!