बाइक और कार की टक्कर में महिला सहित दो की मौत

Edited By Updated: 10 Oct, 2019 08:56 AM

death

गांव मटावाला के पास कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक शख्स और महिला की मौत हो गई।

पंचकूला(चंदन) : गांव मटावाला के पास कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक शख्स और महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को गांव पारवाला निवासी लखविंदर पंचकूला से बाइक पर अपने घर जा रहा था। लखविंदर पंचकूला में नौकरी करता था। रास्ते में रायपुरानी निवासी सोना देवी ने लखविंदर से लिफ्ट मांगी और बाइक के पीछे बैठ गई। जब दोनों गांव मटावाला के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। 

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह लहूलुहान हो गए। किसी राहगीर ने हादसे की जानकारी की एम्बुलैंस को दी। कुछ समय बाद ही दोनों घायलों को सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!