संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं हो पाई

Edited By Updated: 14 Oct, 2021 07:41 PM

death of person

व्यक्ति के मुंह से खून निकल रहा था

चंडीगढ़, (सुशील राज): सैक्टर-30 स्थित बस स्टॉप पर वीरवार सुबह एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। व्यक्ति के मुंह से खून निकल रहा था। सैर करने वाले लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने व्यक्ति को सैक्टर-16 जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुलिस नहीं करवा सकी। इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। 

 


सैक्टर-30 निवासी बिट्टू ने पुलिस को बताया कि वीरवार सुबह वह सैर करने घर से निकला था। जब वह सैक्टर-30 के बस स्टॉप पर पहुंचा तो एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ था और उसके मुंह से खून निकल रहा था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!