Edited By jyoti choudhary,Updated: 17 Sep, 2026 10:32 AM

गुरुवार (17 सितंबर) को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1453 रुपए टूटकर 1,51,017 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी के भाव में 2206 रुपए गिरकर 2,32,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे हैं।...
मुंबईः गुरुवार (17 सितंबर) को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1453 रुपए टूटकर 1,51,017 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी के भाव में 2206 रुपए गिरकर 2,32,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे हैं। ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,320 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 6.85 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है।
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना-चांदी नरम
इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है। Comex पर सोना 4,301.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,387.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 67.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,320.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 63.42 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 64.91 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.07 डॉलर की गिरावट के साथ 63.85 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत
सोने की कीमतों में बुधवार को तीन सत्रों की गिरावट के बाद सुधार आया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद कारोबारी धारणा में सुधार होने से कारोबारियों की सटोरिया लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का दाम 1,200 रुपया बढ़कर 1.55 लाख रुपया प्रति 10 ग्राम हो गया। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार के 1,54,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 1,200 रुपए बढ़कर 1,55,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गई। चांदी के दाम में भी दो लगातार सत्र तक स्थिर रहने के बाद उछाल आया। यह पिछले बंद स्तर 2,34,600 रुपए प्रति किलोग्राम के मुकाबले 7,000 रुपए बढ़कर 2.42 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गई।
और ये भी पढ़े

10 Gram Gold rate: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, MCX पर ₹1,51,600 के पार पहुंचा गोल्ड

Gold-Silver Price Drop: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट, MCX पर 1,52,000 के फिसला गोल्ड

10g Gold Rate On MCX: महंगा हुआ सोना-चांदी, ₹1,53,200 के पार पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड रेट