हिमाचल से चरस लाकर ट्राईसिटी में सप्लाई करने वाला तस्कर काबू

Edited By Updated: 16 May, 2022 07:52 PM

district crime cell team caught

हिमाचल से नशीला पदार्थ लाकर ट्राईसिटी में सप्लाई करने वाले तस्कर को डिस्ट्रिक क्राइम सैल की टीम ने सैक्टर-31 से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तस्कर के पास 430 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान हिमाचल स्थित मंडी के गांव कालाघर निवासी...

चंंडीगढ़,(सुशील राज):हिमाचल से नशीला पदार्थ लाकर ट्राईसिटी में सप्लाई करने वाले तस्कर को डिस्ट्रिक क्राइम सैल की टीम ने सैक्टर-31 से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तस्कर के पास 430 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान हिमाचल स्थित मंडी के गांव कालाघर निवासी डिंपल कुमार के रूप में हुई। डिस्ट्रिल क्राइम सैल की टीम ने चरस को जब्त कर आरोपी डिंपल कुमार के खिलाफ सैक्टर-31 पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। 

 


डिस्ट्रिक क्राइम सैल इंचार्ज नरेंद्र पटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार को सैक्टर-31 में गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम सैक्टर-31 के ए/बी की विभाजित सड़क पर पहुंची तो सामने बैग लेकर आ रहा युवक उन्हें देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस टीम को युवक पर शक हुआ और उसे रूकने का इशारा किया। युवक भागने लगा तो पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे थोड़ी दूर जाकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी डिंपल कुमार के पास 430 ग्राम चरस बरामद हुई। डिस्ट्रिक क्राइम सैल की टीम आरोपी डिंपल से पता कर रही है वह चरस ट्राईसिटी में किस-किस को सप्लाई करता है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!