Edited By ,Updated: 06 Feb, 2017 07:58 PM
सरकारी मॉडल हाई स्कूल सैक्टर-52 के पास कूड़ेदान में 3 माह का भ्रूण मिला। सैक्टर-36 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में भू्रण मिलने की सूचना आई।
चंडीगढ़, (कुलदीप): सरकारी मॉडल हाई स्कूल सैक्टर-52 के पास कूड़ेदान में 3 माह का भ्रूण मिला। सैक्टर-36 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में भू्रण मिलने की सूचना आई।
सूचना मिलते ही मौके पर सैक्टर-61 पुलिस चौकी व सैक्टर-36 थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि सफाई कर्मचारी ने भ्रूण देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस आसपास के अस्पतालों में पूछताछ कर रही है।