Breaking




केस में पी.ओ. चल रहे पूर्व जज गिरफ्तार

Edited By Priyanka rana,Updated: 05 Feb, 2020 09:17 AM

in case p o running former judge arrested

एक केस में पी.ओ. चल रहे पूर्व जज सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया गया।

चंडीगढ़(संदीप) : एक केस में पी.ओ. चल रहे पूर्व जज सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्होंने अदालत से जमानत देने की गुहार लगाई। 

इस पर अदालत ने कहा कि वह अगर किसी श्योरिटी (जमानती) को लेकर आ जाएं तो वह उनको जमानत दे देंगे। अदालत ने इसके साथ ही 2 लाख रुपए बेल बांड के रूप में भी भरने के लिए कहा था, लेकिन काफी समय तक जब कोई उनकी जमानत देने नहीं पहुंचा तो अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

काफी समय से नहीं हुए पेश :
पूर्व जज पर जिला अदालत की ही एक कोर्ट में केस चल रहा है। इसमें वह काफी समय से पेश नहीं हो रहे थे, जिसके बाद अदालत ने जमानती वारंट जारी कर दिए थे। इसके बाद भी जब वह पेश नहीं हुए तो अदालत ने 19 दिसम्बर, 2019 को गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए थे। 

जिसके बाद वह कोर्ट में पेश हुए और जमानत ले ली। इसके बाद मंगलवार को उसी केस में वह पेश होने के लिए अदालत में आया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व जज पर चल रहे एक और मामले में वह पी.ओ. है और जिला अदालत में उस पर चल रहे केस में पेश होने के लिए आया हुआ है। इसके बाद उसे जिला अदालत में ही गिरफ्तार कर लिया।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!