भूमि अधिग्रहण विभाग ने की मुआवजे की घोषणा

Edited By Updated: 23 May, 2020 12:07 PM

land acquisition department announced compensation

यूटी प्रशासन के द्वारा बनाई जा रही तोगां-सारंगपुर लिंक रोड (पी फोर) के मुआवजे की घोषणा कर दी गयी है। प्रशासन द्वारा 17.76 एकड़ लैंड 74.67 करोड़ रुपए में एक्वायर की जा रही है।

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा)  :यूटी प्रशासन के द्वारा बनाई जा रही तोगां-सारंगपुर लिंक रोड (पी फोर) के मुआवजे की घोषणा कर दी गयी है। प्रशासन द्वारा 17.76 एकड़ लैंड 74.67 करोड़ रुपए में एक्वायर की जा रही है। इसमें धनास 5.25 करोड़ प्रति एकड़ व डड्डूमाजरा के लिए 3.22 करोड़ प्रति एकड़ मुआवजे की घोषणा की गयी है। इससे पहले कोर्ट में सुनवाई होने के चलते गत दिन मुआवजे की घोषणा नहीं की जा सकी थी। वहीं किसान अभी भी इसका विरोध कर रहे और वह अधिक मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। 

 

ज्यादा मुआवजे के लिए प्रशासक से मिलेंगे किसान
यूटी प्रशासन ने तोगां-सारंगपुर लिंक रोड बनाने के लिए धनास और डड्डूमाजरा के लिए 110 किसानों की 17.76 भूमि अधिग्रहण करने की योजना बनाई थी। गत सोमवार को भूमि अधिग्रहण विभाग के द्वारा किसानों को मिलने वाले मुआवजे की घोषणा की जानी थी। इसको लेकर संबंधित किसान विभागीय कार्यालय भी बुला लिए थे, लेकिन कोर्ट में सुनवाई होने के चलते इसे पूरा नहीं किया जा सका था, जिसके बाद ही प्रशासन ने गत वुधवार को इस प्रक्रिया को पूरा किया। 

 

धनास के सरपंच कुलजीत सिंह संधू ने बताया कि भूमि अधिग्रहण विभाग ने मुआवजे की घोषणा तो कर दी है, लेकिन अभी भी किसान इससे संतुष्ट नहीं है। यही कारण है कि वह जल्द ही यूटी प्रशासक तक ये मामला लेकर जाएंगे और प्रशासक से मांग करेंगे की उन्हें अधिक अर्बन के हिसाब से ही मुआवजा दिलाया जाए। 

 

उन्होंने बताया कि इसे लेकर गत दिन किसान इकठ्ठे भी हुए थे और उन्होंने डीसी आफिस जाकर अपना विरोध जाहिर किया था, लेकिन बावजूद इसके प्रशासन उनकी मांग की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष को भी उन्होंने मामले से अवगत करवाया है, जिन्होंने उचित कार्यवाई का भरोसा दिलाया है।

 

रोड बनने से बेहतर होगी कनेक्टिविटी : 
प्रशासन बेहतर रोड कनैक्टिविटी के लिए ये नई रोड बनाने जा रहा है। यह रोड पी.आर.-4 के नाम से होगी, जोकि मोहाली के गांव तोगां से शुरू होगी, जोकि मार्बल मार्कीट धनास और नवनिर्मित चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के मकानों को क्रॉस करते हुए आगे गांव सारंगपुर और फिर न्यू चंडीगढ़ को मोहाली के साथ जोड़ेगी। इस रोड के बनने से न्यू चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को काफी लाभ होगा। 

 
 

लोग अधिक मुआवजे की कर रहे मांग : 
चंडीगढ़ प्रशासन अभी फिलहाल कई कोर्ट में भूमि अधिग्रहण के मुआवजा को बढ़ाने के लिए लिटिगेशन में फंसा हुआ है। चंडीगढ़ के पेरीफेरी में 3082 एकड़ भूमि खाली पड़ी है। इसमें से 40 एकड़ भूमि सारंगपुर में एक्वायर की गई है, वहीं 56 एकड़ भूमि मनीमाजरा में एक्वायर की गई है। 

 

यही कारण है कि इस मामले में अभी भी गांव के लोग मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।  भूमि अधिग्रहण अधिकारी नाजुक कुमार ने बताया कि उन्होंने मुआवजे की घोषणा कर दी है और इसे लेकर ही सभी किसानों को बुलाया गया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!