सादगी से हुई चुघ के बेटे की शादी

Edited By Updated: 16 Oct, 2021 11:07 PM

marriage of chugh son

मोहाली के गुरुद्वारा नाभा साहिब में हुए आनंद कारज पंजाब हरियाणा से पहुंचे मंत्री और नेता

चंडीगढ़, (शर्मा): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि के परिवार, पंजाब के वरिष्ठ नेता व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के अधिवक्ता बेटे वरुण चुघ का विवाह भारतीय सेना की पृष्ठभूमि के परिवार की बेटी शगुन से हुआ। शगुन के परिवार  की पृष्ठभूमि भारतीय सेना व एक किसान परिवार की है। शगुन के दादा सूबेदार प्रीतम सिंह ने अपनी सेवाएं भारतीय सेना को समॢपत की थी।

 

शगुन के चाचा सुच्चा सिंह 1962, 1965, 1971 के युद्ध में उरी सैक्टर में शौर्य पूर्ण युद्ध लड़कर वीरगति को प्राप्त हुए थे। शगुन के पिता मशहूर लेखक व अधिवक्ता दलजीत सिंह शाही लुधियाना व पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट में वकालत करते हैं। वरुण चुघ व शगुन दोनों पेशे से प्रोफैशनल अधिवक्ता हैं। भारत सरकार के सॉलिसीटर जरनल तुषार मेहता का जूनियर वरुण चुघ सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं व केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीमकोर्ट में प्रतिनिधि भी है। दोनों का आनंद कारज सादगी के साथ जीरकपुर मोहाली में गुरुद्वारा नाभा साहिब में हुआ।

 


शादी समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, हरियाणा मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, कई सांसद, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारकों, कांग्रेस, अकाली दल, आम आदमी पार्टी के नेताओं के अतिरिक्त विभिन्न प्रदेशों के सांसद विधायक, पूर्व मंत्री, कई चेयरमैन, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा के कई वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का तांता नववर-वधू की आशीर्वाद देने पहुंचा। शादी की सादगी व सैंकड़ों की उपस्थिति सभी ओर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!