‘यू.टी. पुलिस ने किया गुमराह, बगैर बताए केस किया ट्रांसफर’

Edited By ,Updated: 26 Jul, 2016 07:01 PM

misleading police without informing the transfer case

टी.वी. कलाकार डॉली बिंद्रा द्वारा राधे मां पर पंजाब के पूर्व डी.आई.जी. की कोठी में उनसे रेप करवाने की साजिश रचने के आरोप की जांच ने नया मोड़ ले लिया है।

चंडीगढ़ (कुलदीप): टी.वी. कलाकार डॉली बिंद्रा द्वारा राधे मां पर पंजाब के पूर्व डी.आई.जी. की कोठी में उनसे रेप करवाने की साजिश रचने के आरोप की जांच ने नया मोड़ ले लिया है। यू.टी. पुलिस ने केस की जांच मुम्बई पुलिस के हवाले कर दी है जबकि डॉली बिंद्रा ने यू.टी. पुलिस पर गुमराह करने व बगैर बताए केस ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। यू.टी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच मुम्बई पुलिस के पास है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुम्बई पुलिस को भी शिकायत दी थी। 

 
डॉली बिंद्रा ने अपनी शिकायत सैक्टर-36 थाने में दर्ज करवाई थी। डॉली बिंद्रा ने यू.टी. पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया कि केस की जांच का हवाला देकर यू.टी. पुलिस ने केस को मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर उन्हें गुमराह किया है। अगर केस ट्रांसफर करना था तो उन्हें जानकारी क्यों नहीं दी गई? डॉली बिंद्रा की शिकायत पर डी.डी.आर. दर्ज करके सैक्टर-36 थाना पुलिस जांच कर रही थी। 
 
पुलिस किसी को गुमराह नहीं करती : थाना प्रभारी
सैक्टर-36 थाना प्रभारी रामदयाल ने बताया कि डॉली बिंद्रा के केस की जांच मुम्बई पुलिस को ट्रांसफर की गई है। अब मुंबई पुलिस केस की जांच में लगी है। डॉली बिंद्रा के आरोप को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस का काम जांच करना है। वह किसी भी पीड़ित को गुमराह नहीं करती है। उन्होंने बताया कि केस ट्रांसफर होने के बारे में पीड़िता को जानकारी दी थी।  

रेप की कोशिश के लगाए थे आरोप
सैक्टर-22 स्थित एक होटल में प्रैसवार्ता में डॉली बिंद्रा ने आरोप लगाए थे कि वह अप्रैल, 2014 में राधे मां के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में चंडीगढ़ आई थी। इस दौरान सैक्टर-36 में पंजाब के पूर्व डी.आई.जी. के घर में एक युवक नितेश ने उनसे पहले अश्लील हरकतें कीं फिर रेप की कोशिश करने लगा, लेकिन किसी तरह से वह कोठी से भागने में कामयाब हुई। इसके बाद डॉली बिंद्रा ने इस मामले की लिखित शिकायत सैक्टर-36 थाना पुलिस को दी थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!