रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर से गिरकर मां-बेटी घायल, बच्ची PGI रैफर

Edited By Updated: 28 Aug, 2018 11:59 AM

mother daughter wounded by escalator at railway station

रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एस्केलेटर से गिरकर मां और बेटी घायल हो गई।

चंडीगढ़ (लल्लन): रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एस्केलेटर से गिरकर मां और बेटी घायल हो गई। सुमन अपनी छोटी बच्ची (सारिका) के साथ एस्केलेटर से जा रही थी, तभी अचानक फिसलने से उसके हाथ से बेटी का हाथ छूट गया व वह एस्केलेटर पर जा गिरी। बच्ची का पैर वेटिंग हॉल के एस्केलेटर में फंस गया। 

 

लोगों की भीड़ देख रेलवे स्टेशन सुपरिंटैंडेंट, स्टेशन इलैक्ट्रिक स्टाफ के अलावा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। आर.पी.एफ. के ए.एस.आई. सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल सहिंद्र कुमार ने एस्केलेटर को बंद कर भीड़ को नियंत्रित किया। महिला के दाहिने हाथ की अंगुली में मामूली चोट आई है, वहीं बच्ची के बाएं पैर में गंभीर चोट है। बच्ची को उसके माता-पिता पहले सैक्टर-16 अस्पताल ले गए, जहां से बाद में डॉक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!