फायर बिग्रेड की 15 नई गाडियां पहुंची शहर

Edited By Updated: 11 Oct, 2016 11:16 AM

new fire brigade vans in city

फायर बिग्रेड की गाडिय़ों की कमी को देखते हुए उसे पूरी करने की कवावद शुरू कर दी गई है। राज्य के विभिन्न शहरों को फायर सेफ्टी मुहैया करवाने के लिए स्थानीय निकाय विभाग पूरी तैयारी से जुट गया है।

मोहाली, (राणा) : फायर बिग्रेड की गाडिय़ों की कमी को देखते हुए उसे पूरी करने की कवावद शुरू कर दी गई है। राज्य के विभिन्न शहरों को फायर सेफ्टी मुहैया करवाने के लिए स्थानीय निकाय विभाग पूरी तैयारी से जुट गया है। जिसे देखते हुए निकाय विभाग ने हैदराबाद से मल्टी फायर टैंडर मंगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। की है। जिसमें कुल 96 फायर टैंडर मंगवाने की योजना बनाई जा रही है। फायर टैंडरों में लेटैस्ट तकनीक के उपकरण है। जो कि विपरीत स्थिति में फायर ब्रिगेड कर्मियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक शहर का एरिया काफी बढ़ गया है। उसी हिसाब से अब नगर निगम ने शहर के लोगों को आग से सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए दो नए फायर स्टेशन स्थापित करने की तैयारी की है। यह स्टेशन सैक्टर-78 और 65 में स्थापित किए जाएंगे। इनके लिए जगह की निशानदेही का काम पूरा कर लिया गया है।  साथ ही बिल्डिंग बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बिल्डिंग के नक्शा भी तैयार कर लिया गया है।

शहर पहुंची 15 गाडिय़ां :
जानकारी के अनुसार शहर में फायर टैंडर की 15 गाडिय़ां  शहर पहुंच चुकी  हैं। और 10 फायर टैंडर भी इसी महीने में आने की आंशका जताई जा रही है। जो फायर टैंडर आ रहे हैं उन्हें पंजाब के अलग अलग शहरों में भेज दिया जाएगा। लेकिन वहां पर जगह की कमी होने के चलते उन्हें नगर निगम भेजा गया। जिसके बाद निगम के अधिकारियों ने इनका जाजया लिया। 

अधिकारी करेंगे जांच :
जो फायर टैंडर मंगवाए गए हैं उनकी तकनीकी जांच फायर विभाग के अधिकारी करेंगे। जिसके बाद उक्त फायर टैंडरों को पंजाब फायर विभाग के बेड़े में शामिल कर दिया जाएगा। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!