प्रशासन के पास पद्मश्री अवॉर्ड के लिए आए पांच नाम

Edited By Updated: 12 Sep, 2019 11:42 AM

padma shri award

चंडीगढ़ प्रशासन को इस बार पद्म अवार्ड के नाम खोजने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

चंडीगढ़(साजन) : चंडीगढ़ प्रशासन को इस बार पद्म अवार्ड के नाम खोजने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। प्रशासन पहले तो पुराने उन नामों पर विचार कर रहा है, जिन्हें पिछले दफा यह अवॉर्ड नहीं मिल सका था, वहीं कुछ नए नामों को भी तरजीह दी जा सकती है। बुधवार को इस संबंध में एडवाइजर की अध्यक्षता में मीटिंग हुई है। 

मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे प्रशासक के पास :
बताया जा रहा है प्रशासन के पास पांच नाम आए हैं। इनमें चार पी.जी.आई. के डाक्टर बताए गए हैं। अभी इनको फाइनल नहीं किया गया है। यह नाम प्रशासक के पास जाएंगे जिनके बाद नाम को फाइनल किया जाएगा। 

एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि प्रशासन नाम भेजकर केवल औपचारिकता पूरी करता है। कुछ बेहतरीन काम कर रहे लोगों के नाम जरूर भेजे जाते हैं लेकिन अब केंद्र सरकार ने नाम ऑनलाइन मंगाने भी शुरू कर दिए हैं। कोई भी व्यक्ति अपना या किसी ऐसे व्यक्ति का नाम भेज सकता है, जिसे वो समझता है कि इसका दावेदार है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!