सभी 22 जिलों में संसाधनों की निगरानी करेंगे वरिष्ठ आई.ए.एस. अफसर

Edited By Updated: 01 May, 2021 08:33 PM

resource monitoring

आलोक निगम को पंचकूला जिले का इंचार्ज बनाया ‘सरकार ने 22 अफसरों को सौंपा, ऑक्सीजन, बैड और अन्य संसाधन मुहैया करवाने का जिम्मा

चंडीगढ़, (पांडेय): हरियाणा सरकार ने कोविड-19 से संबंधित तैयारियों की निगरानी के लिए सभी 22 जिलों में वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों की तैनाती की है। ये अधिकारी, जिलों में दौरे या प्रवास दौरान सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों या संस्थानों में बैड की उपलब्धता बढ़ाने, पर्याप्त स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचे जैसे आइसोलेशन बैड, ऑक्सीजन सुविधा वाले बैड, आई.सी.यू. बैड, वैंटीलेटर, जीवन रक्षक दवाएं और उपभोग्य सामग्रह (मास्क, पी.पी.ई. किट, सैनेटाइजर आदि) तथा ऑक्सीजन रिजर्व की उपलब्धता की समीक्षा करेंगे।

 


‘धीरा खंडेलवाल को जींद और रॉय को अम्बाला की जिम्मेदारी’
वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी संजीव कौशल को फरीदाबाद, वी.एस. कुंडू को रेवाड़ी, पी.के. दास को कैथल और आलोक निगम को पंचकूला जिले का इंचार्ज बनाया गया है। इसी तरह धीरा खंडेलवाल को जींद, देवेंद्र सिंह को करनाल, अमित झा को सोनीपत, एस.एन. रॉय को अम्बाला और डा. महावीर सिंह को फतेहाबाद जिले की जिम्मेदारी दी गई है। सुधीर राजपाल को गुरुग्राम, सुमिता मिश्रा को झज्जर, अनुराग रस्तोगी को हिसार, आनन्द मोहन शरण को रोहतक, आर.एस. वुंडरू को पलवल, अशोक खेमका को नूंह, विनीत गर्ग को सिरसा, जी. अनुपमा को कुरुक्षेत्र और अपूर्व कुमार सिंह को पानीपत जिले का दायित्व सौंपा गया है। दीप्ति उमाशंकर को यमुनानगर, अनुराग अग्रवाल को महेंद्रगढ़, डी. सुरेश को चरखी दादरी और नितिन कुमार यादव को भिवानी जिले का प्रभारी बनाया गया है। 


ये अधिकारी मरीजों की सहायता के लिए खाद्य तथा अन्य सामग्री की व्यवस्था के लिए एन.जी.ओ., सामाजिक और स्वैच्छिक संगठनों को सूचीबद्ध करेंगे। जरूरी वस्तुओं के मूल्य और उपलब्धता की निगरानी करेंगे। साथ ही, विभिन्न आबंटित ऑक्सीजन संयंत्रों से लिक्विड मैडीकल ऑक्सीजन (एल.एम.ओ.), ऑक्सीजन सिलैंडर की उपलब्धता और इनकी निर्बाध आपूॢत की भी निगरानी करेंगे। 


खान एवं भू-विज्ञान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.सी. गुप्ता  चंडीगढ़/पंचकूला स्टेट कंट्रोल रूम का कामकाज देखेंगे और पर्यवेक्षण करेंगे। वे सभी तरह की हैल्पलाइन (ऑक्सीजन हैल्पलाइन समेत) के कामकाज की भी देखरेख करेंगे और उसी समय सीधे मुख्य सचिव को रिपोर्ट करेंगे।


‘दो एच.सी.एस. अफसरों की कुरुक्षेत्र में तैनाती’ 
प्रदेश सरकार ने दो एच.सी.एस. अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से चार सप्ताह के लिए कुरुक्षेत्र जिले में तैनात किया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला के सचिव सतीश कुमार सिंगला और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) अमित कुमार कोविड-19 के प्रबंधन में कुरुक्षेत्र के उपायुक्त की सहायता करेंगे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!