भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के आफिस में घुसे आतंकी

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 20 Jul, 2022 06:51 PM

search operation went on for hours no one was found

फायरिंग करते हुए दो आतंकी बुधवार सुबह सैक्टर-19 स्थित भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के ऑफिस में घुस गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। थाना पुलिस, आप्रेशन सैल और बम स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की...

चंडीगढ़,(सुशील राज): फायरिंग करते हुए दो आतंकी बुधवार सुबह सैक्टर-19 स्थित भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के ऑफिस में घुस गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। थाना पुलिस, आप्रेशन सैल और बम स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की चोरों तरफ से घेराबंदी की। पुलिस ने ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकालकर आतंकियों को सर्च करने का आप्रेशन शुरू किया। इस दौरान फायरकर्मी और एम्बुलैंस भी मौके पर पहुंची थी। करीब एक घंटे तक पुलिस ने दोनों आतंकियों को सर्च किया लेकिन बाद में पता चला कि पुलिस ने 15 अगस्त को लेकर मॉक ड्रिल की थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।

 


इससे पहले एन.एस.जी. की टीम के साथ हुई थी मॉक ड्रिल
चंडीगढ़ पुलिस ने इससे पहले एन.ए.सी. की टीम के साथ मॉक ड्रिल की थी। कुछ दिन पहले पंजाब सिविल सचिवालय में भी इसी प्रकार की ड्रिल की गई थी। उससे पूर्व चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय, बुड़ैल जेल, आर.बी.आई. ऑफिस,सैक्टर 17 जैसी संवेदनशील जगहों पर मॉक ड्रिल की जा चुकी है।
 

 

इसलिए अहम हैं मॉक ड्रिल
पंजाब में बीते कुछ समय में कई आतंकी घटनाएं हुई हैं। मोहाली में दो महीने पहले पंजाब पुलिस इंटैलीजैंस हैडक्वार्टर पर आर.पी.जी. अटैक हुआ था। इससे पहले बीती अप्रैल में बुडै़ल जेल की दीवार के पास आर.डी.एक्स. मिल चुका है। चंडीगढ़ के पंजाब से सटा होने के कारण और पंजाब के कई महत्तवपूर्ण दफ्तर यहां होने के चलते यहां भी खतरा बना हुआ है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!