‘कालका-दिल्ली और चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रैस 21 से फिर दौड़ेंगी

Edited By Updated: 16 Jun, 2021 12:41 AM

shatabdi express will run again from 21

रेलवे बोर्ड कालका-शिमला के बीच 4 बंद पड़ी हुई ट्रेनों को भी दोबारा शुरू कर रहा

चंडीगढ़/कालका, (लल्लन/रावत): कोविड-19 के कारण पिछले डेढ़ माह से बंद पड़ी कालका-दिल्ली और चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी सुपरफास्ट ट्रेन 21 जून से चलेंगी। रेलवे बोर्ड कालका-शिमला के बीच 4 बंद पड़ी हुई ट्रेनों को भी दोबारा शुरू कर रहा है। अंबाला मंडल के डी.आर.एम. गुरिन्द्र मोहन सिंह ने बताया कि कोविड-19 के मामले कम होने के साथ ही बोर्ड की तरफ से धीरे-धीरे सभी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 
जो ट्रेन 21 जून से शुरू हो रही हैं, उनमें बुंकिग शुरू हो चुकी हैं। यात्री ऑनलाइन व रिजर्वेशन सैंटरों से बुकिंग करवा सकते हैं। 

ये ट्रेन हो रही शुरू 
गाड़ी संख्या         कहां से कहां तक      
02011-12         कालका-नई दिल्ली शताब्दी सुपरफास्ट
02005-06         कालका-नई दिल्ली शताब्दी सुपरफास्ट
04527-28         कालका-शिमला 
4517-18          कालका-शिमला 
4505-06          कालका-शिमला 
04515-16         कालका-शिमला  

चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी बुधवार को रहेगी बंद
रेलवे बोर्ड की तरफ से चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी सुपरफास्ट गाड़ी संख्या 02045-46 को 21 जून से शुरू करने की घोषणा की है लेकिन यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ 6 दिन ही चलेगी। यह बुधवार को रद्द रहेगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अगर यात्रियों की संख्या बढ़ी तो इसे सातों दिन चलाया जा सकता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!