करवाचौथ पर मोहाली में किए गए सुरक्षा के विशेष इंतजाम

Edited By Updated: 24 Oct, 2021 12:57 PM

special security arrangements

एस.एस.पी. खुद रखे हुए है सुरक्षा इंतजामों पर नजर

चण्डीगढ़  (संदीप): करवाचौथ के पावन त्यौहार पर जहां बाजारों में रौनके लगी हुई है वही इस दौरान पुलिस भी यहां सुरक्षा इंतजामें में किसी भी तरह की कोई कसर छोडने की मुड़ में रही है। यही कारण है कि एस.एस.पी. नवजौत सिंह माहल खुद यहां सुरक्षा इंतजामों पर नजर रखे हुए है। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को बाजारों में सुरक्षा को लेकर तैनात किया गया है। करीब 900 पुलिस कर्मियों को विशेषतौर पर तैनात किया गया है। 

 


ट्रेफिक को लेकर भी किए गए विशेष इंतजाम : 
बाजारों में बड़ी संख्या में आने वाले लोगों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए ही यहां ट्रेफिक पुलिस के भी विशेष इंतजाम किए गए है। बाजारों के आसपास  पार्किंग को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए है। पुलिस कर्मी स्वंय सडक़ों पर ट्रेफिक को मैनेज करने में जुटे हुए है जिससे की ट्रेफिक व्यवस्था को बेहतर रखा जा सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!