देश से पहली बार जाएगा अंटार्कटिका के लिए स्पैशल टूर, जानें कितनी है कीमत

Edited By Updated: 16 Jun, 2017 12:53 AM

special tour for antarctica will be the first time in the country

देश से पहली बार अंटार्कटिका के लिए स्पैशल टूर आयोजित किया जा रहा है। 11 दिनों के इस लग्जरी टूर में 200 लोग जा सकेंगे, जिसके लिए 6 लाख, 90 हजार रुपए खर्च करने होंगे।

चंडीगढ़, (लल्लन): देश से पहली बार अंटार्कटिका के लिए स्पैशल टूर आयोजित किया जा रहा है। 11 दिनों के इस लग्जरी टूर में 200 लोग जा सकेंगे, जिसके लिए 6 लाख, 90 हजार रुपए खर्च करने होंगे। टूर की शुरूआत 9 दिसबंर से ऊशुएया, टियरा-डे  यूगो, अर्जेन्टीना की राजधानी से होगी, जोकि विश्व का सबसे दक्षिणी शहर है। द क्यू एक्सपीरियंस के संस्थापक वसीम शेख ने बताया कि इस सफर पर यात्रियों को दुनिया के खूबसूरत बर्फीले ग्लेशियरों नेको-बे और पैराडाइज बे के रास्ते से होकर गुजरने का अनुभव मिलेगा, जो उनको दम साधने पर मजबूर कर देगा।

इसके अलावा इस सफर में जाने वाले लोग डिसैप्शन आईलैंड से भी गुजरेंगे, जहां पर पेंगुइनों की सबसे बड़ी कालोनी है। इसके बाद यात्री विश्व की सबसे शांत जगह द मैजेस्कि वेडेल सी में पहुंचेंगे। इस दौरान सफर के हर चरण में यात्रियों का मार्गदर्शन करने वाले विशेषज्ञ होंगे और वे यात्रियों को ऐसी नई जगहों को दिखाएंगे, जिनका वे सिर्फ  सपना ही देखते हैं।

भारत से हर साल जाते हैं 100 लोग

द क्यू के संस्थापक वसीम शेख ने बताया कि अंटार्कटिका की यात्रा पर हर साल करीब 40 हजार लोग जाते हैं। इसमें भारत से मात्र 100 लोग ही जा पाते हैं, जबकि चीन से हर साल 4 हजार लोग अंटार्कटिका की सैर करने जाते हैं। भारत में यह पहला मौका है जब कोई कंपनी अंटार्कटिका का टूर आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि यह शानदार लग्जरी टूर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!