‘शराब पीने के बाद हुई कहासुनी, 14 बार चाकू घोंप मार डाला’

Edited By Updated: 21 Mar, 2021 12:45 AM

stabbed to death

इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित पार्क में ढकौली निवासी युवक की निर्मम हत्या, हत्यारे पहले अस्पताल लेकर पहुंचे, बाद में हो गए फरार

पंचकूला, (चंदन) : शुक्रवार देर रात इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित पार्क में ढकौली निवासी एक युवक की 14 बार चाकू घोंप कर बेरहमी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा कि शराब पीने के बाद कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था और उन्हीं ने उसकी हत्या कर दी। सैक्टर-20 थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

 


पुलिस के अनुसार ढकौली जिला मोहाली निवासी आसिक अली ने शिकायत में बताया कि वह अम्बेदकर कालोनी में रहता है और मजदूरी का काम करता है। उसने बताया कि पहली पत्नी की 10 साल पहले मौत हो गई थी। दूसरी शादी सदीना से की थी। सदीना के पहले से 2 लड़के हैं।  जिसमें से 1 लड़का पत्नी सदीना के पिता के पास रहता है और दूसरा लड़का सलीम(18) उनके साथ ही रहता था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!