अवैध हथियार के साथ एक ओर आरोपी ऑपरेशन सेल ने किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 02 Dec, 2021 12:36 PM

the accused operation cell arrested

करनाल निवासी से बरामद हुआ देशी कट्टा पहले पकड़ा गया एक आरोपी एक दिन के रिमांड पर दूसरा न्यायिक हिरासत में

चंडीगढ़/सुशील राज। अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए दो आरोपियों की निशानदेही पर ऑपरेशन सेल की टीम ने बुधवार को एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े  गए आरोपी की पहचान करनाल निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास एक देशी कट्टा बरामद हुआ है। ऑपरेशन सेल की टीम ने मंगलवार को पकड़े गए आरोपी कृष्ण और प्रमोद को जिला अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने प्रमोद को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में और कृष्ण को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

 


ऑपरशन सेल की टीम ने सोमवार को मनीमाजरा के सिविल अस्पताल के पास कृष्ण को पकडक़र पिस्टल , पांच कारतुस और सैक्टर 26 स्थित वाटर वर्कस के पास प्रमोद के देशी कट्टा व गोली मिली है। पकड़े गए आरेापी हरियाणा में सक्रिय एक गैंग के सदस्य भी रह चुके है। इससेे पहले दोनों आरोपी कृष्ण और प्रमोद की वर्ष 2018 में गांव पपलोबा के रहने वाले विक्की उर्फ कम्मी की हत्या में गिरफ्तारी हुई थी। दोनों वर्ष 2020 अक्टूबर में जमानत पर बाहर आए थे। वहीं, प्रमोद उर्फ राजू के खिलाफ चार केस दर्ज है। जिसमें सेक्टर-3 थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश, सरकारी ड्यूटी में बाधा, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज होने के साथ मोबाइल चोरी और दो शराब तस्करी के मामले शामिल हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!