Edited By Parveen Kumar,Updated: 14 Oct, 2026 11:32 PM

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में सड़क दुर्घटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कोलार जिले के मालूर के निवासी और रियल एस्टेट कारोबारी शिवकुमार (36)...
नेशनल डेस्क : बेंगलुरु के बाहरी इलाके में सड़क दुर्घटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कोलार जिले के मालूर के निवासी और रियल एस्टेट कारोबारी शिवकुमार (36) के रूप में हुई है। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, शिवकुमार और चार अन्य लोग मंगलवार शाम कार में सवार होकर चित्रदुर्ग से लौट रहे थे, इस दौरान देवनहल्ली में यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि उनकी कार एलपीजी सिलेंडरों से लदे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शिवकुमार और चार अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां शिवकुमार की मौत हो गई।