सैक्टर-22 में कार का शीशा तोड़ चुराए नकदी और गहने

Edited By Updated: 09 Oct, 2019 11:42 AM

theft

सैक्टर-22 में चोरों ने खड़ी कार का शीशा तोड़कर सोने के गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गए।

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-22 में चोरों ने खड़ी कार का शीशा तोड़कर सोने के गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गए। वारदात के समय कार सवार लोग सैक्टर-22 में शॉपिंग करने गए हुए थे। कार मालिक हिसार निवासी चिराग ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। 

सैक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है। हिसार निवासी चिराग ने बताया कि वह परिवार के साथ सैक्टर-44 में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे। सोमवार को वह सैक्टर-22 में शॉपिंग करने आए थे। 

कार सैक्टर-22 के मकान नं.-22 के बाहर खड़ी की थी। जब शॉपिंग करके वापस आई तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। गाड़ी के अंदर रखा बैग गायब था। चोरी हुए बैग में चार सोने की अंगूठी, दो सोने के कड़े, दो सैट कानों की बाली, एक सोने की अंगूठी समेत कुछ नकदी थी। सैक्टर-17 थाना पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!