व्यापारियों ने रेहड़ी-फड़ी लगाकर जताया रोष, जानें पूरा मामला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 11:42 PM

traders wear black clothes  anger

चंडीगढ़ बिजनेस काऊंसिल के नेतृत्व में रेहड़ी-फड़ी माफिया और नगर निगम के बीच गठजोड़ के खिलाफ आंदोलन शुरू हो गया। रेहड़ी-फड़ी माफिया के खिलाफ सैक्टर-17 व शहर के अन्य भागों में सैकड़ों अन्य व्यापारियों ने सुबह से ही रेहड़ी-फड़ी लगानी शुरू कर दी थी।...

चंडीगढ़,  (राय) : चंडीगढ़ बिजनेस काऊंसिल के नेतृत्व में रेहड़ी-फड़ी माफिया और नगर निगम के बीच गठजोड़ के खिलाफ आंदोलन शुरू हो गया। रेहड़ी-फड़ी माफिया के खिलाफ सैक्टर-17 व शहर के अन्य भागों में सैकड़ों अन्य व्यापारियों ने सुबह से ही रेहड़ी-फड़ी लगानी शुरू कर दी थी। व्यापारियों ने काले कपड़े, काली टोपियां पहनी थी और बैनर लगाए हुए थे।

 व्यापारियों ने निगम व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उनका आंदोलन शुरू हो गया है और व्यापारियों की यह लड़ाई दूर तलक जाएगी। आंदोलन के पहले ही दिन शहर भर से व्यापारी सैक्टर-17 पहुंचे और देर शाम तक जमे रहे। व्यापारियों ने प्रशासन से कहा है कि जब तक रेहड़ी-फड़ी माफिया को खत्म नहीं किया जाता तब तक आंदोलन को जारी रहेगा।

 आंदोलनकारी व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि सैक्टर-17 को वेंडिंग जोन से बाहर रखा जाए। भाजपा व व्यापारी नेता रवि प्रकाश कांसल ने किरण खेर को सलाह दी है कि मसले का समाधान शीघ्र करवाएं।

 आंदोलन में सुभाष कटारिया, वरिंद्र गुलेरिया, संजय अब्बट, अरुण तलवार, विनोद अरोड़ा, संजय बंसल, एच.एस.गुजराल, जे.पी.सिंह कालरा, राजिंद्र मिनोचा, कमलजीत पंछी, अनिल दीवान, कैप्टन मोहनबीर सिंह, सुरिंदर गुलाटी, परवीन गुलाटी, सुभाष गुलाटी, नरिंद्र सचदेवा, एल सी अरोड़ा के अलावा सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!