सैक्टर-29 के स्विमिंग पूल में नहाते हुए युवक डूबा

Edited By Updated: 20 Sep, 2021 10:27 PM

young man drowned while taking a bath in the pool

-वारदात के समय दोस्त बैठे थे पूल के बाहर, पुलिस जांच में जुटी

चंडीगढ़ (सुशील राज) : सैक्टर-29 स्थित राजीव इंटरप्राइजिज स्पोर्ट्स एकेडमी (रेसा) स्विमिंग पूल में रविवार शाम को 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। स्विमिंग पूल के बाहर उसके कुछ दोस्त और अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने उसे तुरंत पानी से निकालकर होश में लाने का प्रयास किया लेकिन उसके होश में न आने पर स्विमिंग पूल के संचालक उसे जी.एम.सी.एच.-32 ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत पाया। मृतक की पहचान मनीमाजरा निवासी श्याम नारायण के रूप में है। इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस घटनास्थल की जांच कर स्विमिंग पूल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक रही है। वहीं पुलिस मौके पर मौजूद मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।


शराब के नशे में होने का अंदेशा
मनीमाजरा निवासी श्याम नारायण सैक्टर-29/बी के स्विमिंग पूल (रेसा) में अपने पंचकूला निवासी दोस्तों के साथ गया था। दोस्त स्विमिंग पूल के बाहर थे लेकिन पुलिस की शुरूआती जांच के अनुसार उन्हें भनक ही नहीं लगी कि श्याम नारायण स्विमिंग पूल में कब चला गया। श्याम नारायण पानी में गोते खाने लगा और उसी दौरान उसकी सांसें उसका साथ छोड़ गई। पुलिस की शुरूआती जांच और पूछताछ के अनुसार श्याम नारायण के हादसे के समय शराब के नशे में होने का अंदेशा है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगी। बहरहाल इंडस्ट्रीयल एरिया पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने हादसे की सूचना श्याम नारायण के परिजनों को देकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

एन.डी.पी.एस. मामले में दोषी को 10 साल कैद, एक लाख जुर्माना
चंडीगढ़, 20 सितम्बर (संदीप): एन.डी.पी.एस. मामले में अदालत ने दोषी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है। वर्ष 2018 में सारंगपुर थाना पुलिस ने दोषी को 26 प्रतिबंधित इंजैक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। 1 जुलाई 2018 को पुलिस पार्टी मुल्लांपुर बैरियर की तरफ पैट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान आई.आर.बी. कैंपस की तरफ से एक युवक आता दिखा। पुलिस को देख कर युवक वापस लौटने लगा तो पुलिस को उसे दबोच लिया। उसके हाथ में एक चॉकलेट रंग का लिफाफा था, जब उसकी तलाशी ली गई तो लिफाफे से 26 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद हुए। सारंगपुर थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!