तीन ऐसी चीजें जो आपके जीवन में लेकर आती हैं Good luck और Bad luck

Edited By ,Updated: 09 Sep, 2015 12:48 PM

article

सुखी और समृद्ध जीवन व्यतित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपनी बुद्धि के अनुसार पुरूषार्थ करता है। जिसमें वो कभी सफल होता है तो कभी असफल।

सुखी और समृद्ध जीवन व्यतित करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपनी बुद्धि के अनुसार पुरूषार्थ करता है। जिसमें वो कभी सफल होता है तो कभी असफल। मनुष्य की इच्छाएं अनन्त हैं । वे कभी पूरी नहीं होतीं । एक इच्छा के पूर्ण होते ही दूसरी सामने आकर खड़ी हो जाती है । तात्पर्य यह कि मनुष्य अपने आप से कभी संतुष्ट नहीं होता। 

आचार्य चाणक्य इस संदर्भ में कहते हैं की हमारे जीवन में ऐसी चीजें हैं जो हमारे जीवन में गुड लक और बैड लक लेकर आती हैं। उन्होंने तीन ऐसी चीजें बताई हैं जिनसे हमें संतोष रखना चाहिए और तीन चीजें जिनसे कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए। अपने श्लोक में वह बताते हैं-
 
तीन ठौर संतोष कर, तिय भोजन धन माहिं।
दानन में अध्ययन में, जप में कीजै नाहिं।।
 
अर्थात- आपके पास जो पत्नी, भोजन और धन है उसमें सदा संतोष रखें। अध्ययन, जप और दान से कभी संतुष्ट न हों।
 
संतोष करने वाली चीजें
1. पत्नी
पुरूष को अपनी पत्नी से सदा संतुष्ट रहना चाहिए। कभी भी किसी दूसरी महिला की ओर आकर्षित होकर अपना घर-परिवार तबाह नहीं करना चाहिए।
 
2. भोजन
घर पर बनाया गया भोजन स्वच्छ और पौष्टिक होता है। इससे तंदरूस्ती तो प्राप्त होती ही है साथ ही बीमारियों से भी बचा जा सकता है। जीभ के स्वाद के चक्कर में घर का खाना छोड़ बाहर खाना खाने वाले अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं।
 
3. धन
अपने धन से संतुष्ट रहने वाला संसार का सबसे दौलतमंद व्यक्ति होता है। दूसरे के धन पर नजर रखने वाला न तो कभी खुश रह सकता है और न ही अपने धन का सदुउपयोग करता है।
 
संतुष्ट न होने वाली चीजें
1. अध्ययन
ज्ञान भ्रम-भय का भंजन करता है, हमारी मूल मान्यताओं पर प्रहार करता है, हमारे पूर्वाग्रहों से ग्रसित हमारी बुद्धि में समाधान का कारक बनता है तथा हमें उद्धत, चंचल और उन्मत होने से रोकता है, वह अत्यंत आनंदकारक एवं शांतिप्रदायक है। ज्ञान से जीवन को सही दिशा प्राप्त होती है।
 
2. जप
जप यानि भगवान को याद करने की एक विधि। भगवान का नाम सिमरण जितना कर सकें उतना कम हैं। प्रतिदिन हम जितने स्वांस लेते हैं सभी स्वांसों में भगवान का नाम सिमरण करते रहना चाहिए संभव न हो तो कम से कम आधे स्वांसों में भगवान को याद रखें।
 
3. दान
पुराणों में दान का बहुत महत्व बताया गया है। सच्ची और नेक भावनाओं के साथ दान करते रहना चाहिए। दान से कभी भी संतुष्ट न होने वाले व्यक्ति के धन में कभी कोई कमी नहीं होती।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!