छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 44 नए मामले आए

Edited By Updated: 04 Dec, 2021 10:55 PM

pti chhattisgarh story

रायपुर, चार दिसंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 44 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शनिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,06,942 हो गई है।

रायपुर, चार दिसंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 44 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शनिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,06,942 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज 10 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है जबकि 29 संक्रमितों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु दर्ज नहीं की गई।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 44 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से सात, दुर्ग से चार, राजनांदगांव से तीन, बालोद से दो, बेमेतरा से चार, धमतरी से छह, बलौदाबाजार से चार, महासमुंद से एक, बिलासपुर से तीन, रायगढ़ से एक, कोरबा से तीन, मुंगेली से एक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से चार और कांकेर से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को राज्य के 14 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,06,942 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,93,023 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 326 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,593 लोगों की मौत हुई है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!