छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 4,574 नए मामले

Edited By Updated: 17 Jan, 2022 10:27 PM

pti chhattisgarh story

रायपुर, 17 जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 4,574 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में सोमवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,64,290 हो गई है।

रायपुर, 17 जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 4,574 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में सोमवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,64,290 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सोमवार को 179 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 5,217 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 10 मरीजों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के सोमवार को 4,574 नए मामले आए। इनमें रायपुर से 1,208, दुर्ग से 751, राजनांदगांव से 231, बालोद से 97, बेमेतरा से 31, कबीरधाम से 53, धमतरी से 105, बलौदाबाजार से 54, महासमुंद से 26, गरियाबंद से पांच, बिलासपुर से 244, रायगढ़ से 354, कोरबा से 385, जांजगीर-चांपा से 142, मुंगेली से 21, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 58, सरगुजा से 144, कोरिया से 54, सूरजपुर से 67, बलरामपुर से 50, जशपुर से 136, बस्तर से 35, कोंडागांव से 129, दंतेवाड़ा से 27, सुकमा से 45, कांकेर से 103, नारायणपुर से आठ और बीजापुर से 11 मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,64,290 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 10,18,666 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 31,960 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक वायरस से संक्रमित 13,664 लोगों की मौत हो चुकी है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!