एक्सीडेंट का एक भयानक वीडियो वायरल, देखिए कैसे लोगों ने बचाई महिला की जान

Edited By ,Updated: 17 Dec, 2015 06:13 PM

चीन में एक एक्सीडेंट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्सीडेंट की शिकार हुई लड़की को बचाने के लिए लोगों की एकता को देख आप भी इन्हें सैल्यूट करेंगे।

नई दिल्ली: चीन में एक एक्सीडेंट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्सीडेंट की शिकार हुई लड़की को बचाने के लिए लोगों की एकता को देख आप भी इन्हें सैल्यूट करेंगे। 

इसमें लड़की को बचाने के लिए राहगीर भारी-भरकम कार उठाते दिख रहे हैं। लोगों द्वारा मदद करने की इस घटना को दुनियाभर में सराहा जा रहा है। दरअसल लियुझाउ सिटी में एक फीमेल साइकिलिस्ट को कार ने रौंद दिया था। यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

वीडियो में देख सकते है कि एक व्हाइट ह्युंडई स्लो स्पीड से सामने से आ रही एक साइकिलिस्ट को टक्कर मा देती है। टक्कर के बाद भी कार नहीं रुकती और महिला सड़क पर घिसटने लगती है। इस दौरान वहां से गुजरने वाले कई लोग अपनी गाड़ी साइड में रोककर मदद के लिए आ जाते हैं।

करीब 20 लोग महिला की जान बचाने के लिए कार को ही उठा लेते हैं। इसमें कई लड़कियां भी शामिल थीं। फीमेल साइकिलिस्ट को मामूली चोटें आई हैं। उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!