प्रियंका पर पूछे गये सवालों का जवाब नहीं दिया सोनिया ने

Edited By ,Updated: 02 Mar, 2015 09:01 PM

article

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पार्टी में प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दिये जाने संबंधी सवालों का जवाब नहीं दिया और राहुल गांधी के बारे में बार बार प्रश्न पूछे जाने पर वह थोड़ी खफा दिखाई दीं।

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पार्टी में प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दिये जाने संबंधी सवालों का जवाब नहीं दिया और राहुल गांधी के बारे में बार बार प्रश्न पूछे जाने पर वह थोड़ी खफा दिखाई दीं।  संसद भवन परिसर में जब संवाददाताओं ने सोनिया सेे पूछा कि राहुल छुट्टी से कब लौटेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘आप एक ही सवाल बार बार पूछ रहे हैं। जब वह वापस आएंगे तो आपको पता चल जाएगा।’’ क्या प्रियंका गांधी को एआईसीसी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाने वाली है, संवाददाताओं के इस प्रश्न पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। 

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एआईसीसी ब्रीफिंग में प्रियंका को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा, ‘‘मुझे इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।’’ मीडिया में अटकलें हैं कि राहुल गांधी की मदद के लिए पार्टी में जल्द ही प्रियंका को बड़ी भूमिका में देखा जा सकता है। प्रियंका के एआईसीसी में महासचिव या संयुक्त सचिव बनने की अटकलें हैं। हालांकि पार्टी नेतृत्व के करीबी सूत्रों ने इस तरह की संभावना को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि फिलहाल तो कम से कम एेसी कोई बात नहीं है।

जब पूछा गया कि क्या राहुल थाइलैंड में हैं और क्या वह ‘विपस्यना’ के लिए गये हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस उपाध्यक्ष पिछले कुछ घटनाक्रम पर अंतरावलोकन के लिए पार्टी अध्यक्ष से अनुमति लेकर स्वैच्छिक अवकाश पर गये हैं।’’  इस तरह की भी अटकलें हैं कि राहुल उत्तराखंड में हैं। उनकी दो हफ्तों  की छुट्टी खत्म होने वाली है और वह जल्द ही वापस आ सकते हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!