A Alphabet 2024 Horoscope: A नाम वालों की राशि ? जानें, जीवन से जुड़ी 5 खास बातें

Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Nov, 2023 08:08 AM

आज बात करेंगे मेष राशि और A नाम वाले जातकों के बारे में।  A लेटर मेष राशि के अंदर आता है। A शब्द मेष राशि के अंदर आने वाले

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

A Alphabet 2024 Horoscope: आज बात करेंगे मेष राशि और A नाम वाले जातकों के बारे में।  A लेटर मेष राशि के अंदर आता है। A शब्द मेष राशि के अंदर आने वाले कृतिका नक्षत्र में आता है। इसी एक राशि में 9 चरण होते हैं नक्षत्र के। कृतिका का एक नक्षत्र A नाम में आता है। इस आर्टिकल में बताएंगे कि  A नाम वाले जातकों के लिए 2024 का साल कैसा रहेगा ?

मेष राशि के जातक बहुत गुस्से वाले होते हैं। मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। मेष राशि के जातक एनर्जी से हमेशा भरपूर रहते हैं। मेष राशि के जातकों को एडवेंचर करने का काफी शौक होता है। ये लोग हमेशा एनर्जी से भरपूर रहते हैं। गुरु और सूर्य इनके लिए बहुत अच्छे रिजल्ट करते हैं। बुध इनके लिए सही नहीं होते क्योंकि ये तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। सामान्य लोग इनकी महादशा से डरते हैं लेकिन इनको शनि का कोई बुरा प्रभाव देखने को नहीं मिलता। शनि आपको महादशा में नुकसान नहीं कर सकते। शनि दसवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। आय और करियर दोनों ही आपकी शनि भाव से आती है। इसका मतलब आपको इन दोनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

1 जनवरी को गुरु चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा पंचम में हैं। केतु छठे भाव में, शुक्र और बुध अष्टम भाव में। मंगल, सूर्य नौवें भाव में। शनि ग्यारहवें और राहु बारहवें भाव में रहेंगे।

These dates will be auspicious for you ये तिथियां रहेंगी आपके लिए शुभ
15 जनवरी से 15 मार्च तक का समय आपके लिए शुभ रहेगा।
15 जून से 15 जुलाई तक का समय आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।
सूर्य जब छठे भाव में आ जाएंगे तो आपके लिए ये गोचर भी शुभ रहेगा। ये समय होगा। 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक का।

इस दौरान जो भी काम करेंगे उसके बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। गुरु का गोचर भी आपके लिए शुभ हो जाएगा। शनि पहले से ही शुभ गोचर में रहेंगे और ये पूरा साल यहीं विराजमान होंगे। केतु छठे में हैं और ये गोचर आपके लिए बहुत शुभ है। शनि, केतु और गुरु आपके लिए बहुत बढ़िया परिणाम लेकर आएंगे।

Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर बहुत शुभ होता है। कर्म और आय स्थान के स्वामी जब शुभ गोचर में आ जाते हैं तो आपको इसके बढ़िया रिजल्ट मिलते हैं। मेष और A राशि के जातक 2024 में जो भी प्रयास करेंगे। वहां पर उसके बढ़िया फल मिलेंगे। अप्रैल के बाद गुरु दूसरे भाव में आ जाएंगे और गुरु की दृष्टि आएगी सीधा दशम के ऊपर। ये भाव खाली है लेकिन इसके ऊपर गुरु की दृष्टि रहेगी। अगर नई जॉब की तलाश में हैं तो निश्चित ही आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। गुरु की एक दृष्टि जाएगी छठे भाव के ऊपर। इसे अशुभ भाव बोलते हैं लेकिन ये अशुभ भाव नहीं होता।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: अप्रैल के महीने तक ये पंचम को भी सक्रिय रखेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए गुरु की दृष्टि पार्टनर देने का काम करेगी। अगर किसी के साथ रिलेशन में हैं तो उसके साथ शादी होने की सम्भावना है।

Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: छठे भाव में केतु विराजमान हैं। केतु एक दृष्टि दूसरे भाव के ऊपर डालते हैं। खान-पीन की आदतों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। वैसे कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। ये हो सकता है शनि जब लग्न और चंद्रमा को देखते हैं तो आपको थोड़ा सुस्त बना देते हैं। जो शादीशुदा जातक संतान करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए भी ये समय खुशखबरी लेकर आ सकता है। पहले 4 महीने में संतान को लेकर काफी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: गुरु और बुध दो ऐसे ग्रह हैं तो एजुकेशन को दर्शाते हैं। गुरु जब चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं उनकी एक दृष्टि पंचम भाव के ऊपर जाती है। जब-जब सूर्य का गोचर शुभ होगा तब-तब आपको बढ़िया फल मिलेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!