Weekly Tarot Horoscope ( 18.05.2026 से 24.05.2026 ): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 17 May, 2026 10:44 AM

weekly tarot horoscope

मेष- यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धर्मिक स्थाल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है।

मेष- यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धर्मिक स्थाल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है। इसा राशि के छात्रों के लिए यह वीक बेहतर रहने वाला है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। 
उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

वृष- वृष राशि के जातकों के लिए यह वीक शानदार रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। जीवनसाथी  के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे, उन्हें मन परिणाम की प्राप्ति होगी। सेहत अच्छी रहेगी। 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस होने की संभावना है। सेहत के लिहाज से सप्ताह ठीक रहेगा। 
उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 6

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह वीक मिलाजुला रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के युवा माता-पिता के साथ बैठकर अपने भविष्य के लिए कौई अहम फैसला ले सकते हैं। घर में किसी धर्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। 
उपाय- मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।  
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहने वाला है। बहन के लिए आए रिश्ते के बारे में परिवार के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। लंबे समय से रुके हुए कामों में गति आएगी। किसी खास दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस राशि के छात्र अपनी परीक्षा की तैयारियों में बिजी रहेंगे। 
उपाय- तुलसी को जल दें।
शुभ रंग- जामुनी 
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह वीक उत्तम रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी बड़ी विदेशी कपंनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। अचानक से किसी पुराने दोस्त के मुलाकात हो सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 
उपाय- टूटे-फूटे बर्तनों में खाना न खाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चे किसी चीज को खरीदने के लिए जिद्द कर सकते हैं। पिता की सेहत में पहले से ज्याद सुधार नजर आएगा। 
उपाय- गणेश जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में  फैसला आपके पक्ष में रहेगा। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। जो लोग लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश में थे, उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। सेहत का अच्छे से ध्यान रखें। 
उपाय- मीठा दही खाकर घर से निकलें।
शुभ रंग- सिल्वर 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 1

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह वीक ठीक-ठाक रहने वाला है। समाजसेवा कर रहे लोगों को सम्मानित किया जा सकता है। ऑफिस में किसी काम को पूरी करने का लिए दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। 
उपाय- गंगा जल पूरे घर में छिड़के।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्साह से भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी ओर मेहनत करने की आवश्कता है। इस वीक कार्यक्षेत्र में काम अधिक होने के कारण सिरदर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। सर्दी-जुकाम से परेशान रहेंगे। 
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में इत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। परीक्षा में छात्रों का मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। ऑफिस में सभी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो मुनाफा मिलने के योग हैं। 
उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहने वाला है। घर में किसी विदेशी मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हो सकती है। तली-भुनी चीजों का सेवन न करें, नहीं तो पेट की समस्या हो सकती है। 
उपाय- श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पित करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!