Edited By Sarita Thapa,Updated: 07 Aug, 2026 08:02 AM
मेष राशि वालों आज आपको ऑफिशियल कामों के सिलसिले में बाहरी यात्रा करनी पड़ सकती है। धन के मामले में ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी।
मेष राशि वालों आज आपको ऑफिशियल कामों के सिलसिले में बाहरी यात्रा करनी पड़ सकती है। धन के मामले में ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। युवाएं जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक जीवन सुख से भरा रहेगा। अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं, ध्यान रखें।
उपाय- ईष्ट देव का स्मरण करें।
वृष राशि वालों आज सरकारी कामों को लेकर सावधानी बरते। व्यापारियों को शानदार मुनाफा होने की प्रबल संभावना है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। महिलाओं को मनचाही चीज प्राप्त हो सकती है। छात्रों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- टूटे-फूटे बर्तनों में खाना न खाएं।
मिथुन राशि वालों व्यावसायिक कार्यों में गति आएगी। कारोबार में धन लाभ होने के योग हैं। युवाओं को लंबी यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। स्टूडेंट्स का पढ़ाई से मन भटक सकता है। संपत्ति से जुड़ा विवाद हल हो सकता है। घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें।
उपाय- गणेश जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चों से भरा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचे। युवा वर्ग को आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर दिक्कतें आ सकती है।
उपाय- भगवान कार्तिकेय को फूलों की माला अर्पित करें।
सिंह राशि वालों पारिवारिक बिजनेस कर रहे जातकों को भारी मुनाफा हो सकता है। आपकी कोई मनचाही इच्छा आज पूरी हो सकती है। प्रेम संबंधों की बात करें तो रिश्तों में मिठास आएगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी खास परिजन से आपकी मुलाकात हो सकती है।
उपाय- मीठा दही खाकर घर से निकलें।
कन्या राशि वालों लंबे समय से चल रहे कानूनी मामलों का आज समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। सोशल मीडिया के जरिए किसी खास दोस्त के साथ बातचीत होगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
उपाय- भोजन में से गाय, कौआ और कुत्ते लिए कुछ हिस्सा निकालें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। टीमवर्क का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय- रुपए को गिनने के लिए थूक का प्रयोग न करें।
वृश्चिक राशि वालों नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन मुश्किलों भरा रहेगा। काम में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद दूर होंगे। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, ध्यान रखें।
उपाय- विष्ण जी और मां लक्ष्मी की पूजा करें।
धनु राशि वालों व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में पद आपका बढ़ सकता है। अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। अपनी निजी जीवन की बाते किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें। दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय- जरूरतमंद को अन्न का दान करें।
मकर राशि वालों कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। रिश्तों में संतुलन बनाकर रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम को सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय- शाम को तुलसी के आगे दीया तो लगाएं।
कुंभ राशि वालों नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आपकी बातचीत हो सकती है।जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। भाई-बहनों से संबंध में कटुता आ सकती है। सेहत के मामले में दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- घर की पूर्व दिशा को साफ रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। ऑफिस में बॉस आपके कार्य की तारीफ करेंगे। किसी खास कार्य में दोस्त की मदद मिल सकती है। पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है। बाहरी खान-पान से परहेज करें, सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।