Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Oct, 2026 07:06 AM

Aaj Ka Good Luck (8th October 2026): आज का दिन नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दे रहा है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। ऐसे में आज पूजा-पाठ, दान-पुण्य और जरूरतमंदों की मदद करना शुभ...
Aaj Ka Good Luck (8th October 2026): आज का दिन नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दे रहा है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। ऐसे में आज पूजा-पाठ, दान-पुण्य और जरूरतमंदों की मदद करना शुभ माना जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर 12 राशियों के लिए आज अलग-अलग शुभ संकेत बन रहे हैं।
किसी राशि के जातकों को करियर और कारोबार में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है, तो किसी के लिए परिवार और रिश्तों में मधुरता बढ़ाने का दिन हो सकता है। आज छोटे-छोटे शुभ कार्य भी मन में सकारात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए आज का गुडलक, शुभ संकेत और आसान उपाय।
आज का खास गुडलक उपाय
आज गुरुवार होने के कारण भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की आराधना करना शुभ माना जाता है। सुबह स्नान के बाद पीले वस्त्र या पीले रंग की कोई वस्तु धारण करें। भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और अपनी क्षमता के अनुसार चना दाल, हल्दी, केले या पीली मिठाई का दान करें। इसके साथ ही किसी जरूरतमंद की मदद करना आज के दिन को और सकारात्मक बना सकता है।
मेष- आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर लिया गया फैसला लाभकारी रहेगा।
उपाय- भगवान हनुमान को गुड़-चने का भोग लगाएं और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें।
वृष- आज मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना है। मन शांत रहेगा और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में कोई शुभ समाचार आने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- किसी जरूरतमंद को दूध, चावल या सफेद वस्तु का दान करें।
मिथुन- साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व दिया जाएगा। करियर के क्षेत्र में भी उन्नति के अवसर मिलेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
उपाय- भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और किसी विद्यार्थी की पढ़ाई में सहायता करें।
कर्क- आज बातचीत और संपर्कों के जरिए कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। जो मनचाहे मुकाम तक ले जाने में मदद करेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- भगवान शिव का स्मरण करें और जरूरतमंद को भोजन कराएं।
सिंह- कारोबार में नई योजना पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में सावधानी के साथ आगे बढ़ने पर लाभ मिलने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय- सूर्यदेव को जल अर्पित करें और गुड़ का दान करें।
कन्या- आज का दिन आपके लिए काफी खास रहने वाला है। नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और किसी जरूरतमंद को हरी सब्जियां दान करें।
तुला- कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। जो आपको वैभव और यश दिलवाने में मदद करेगी। पुरानी चली आ रही चिंताएं कम हो सकती है और भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
उपाय- मां लक्ष्मी का पूजन करें और किसी महिला या कन्या को मिठाई भेंट करें।
वृश्चिक- आज नई सोच और नए संपर्क आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। रुके हुए काम को दोबारा शुरू करने का अच्छा समय है। परिवार के साथ छोटी यात्रा पर जाएंगे।
उपाय- हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा जरूरतमंद को भोजन कराएं।
धनु- कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन इससे भविष्य में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख, करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ के शुभ संकेत हैं।
उपाय- भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद को चने की दाल या पीली मिठाई दान करें।
मकर- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से सकारात्मक रहने वाला है। शिक्षा, करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी।
उपाय- जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल या कंबल का दान करें और बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
कुंभ- आज डांवाडोल हो रहे आत्मविश्वास में ठहराव आएगा और रुके हुए काम को गति मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी।
उपाय- किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं और पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें।
मीन- आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का दिन है। अटके हुए काम में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। कारोबार या नौकरी में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
उपाय- भगवान विष्णु का ध्यान करें, पीले फूल अर्पित करें और केले का दान करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ