आज का पंचांग- 4 दिसंबर, 2021

Edited By Updated: 04 Dec, 2021 08:15 AM

aaj ka hindi panchang

आज दिन है शनिवार का दिनांक 04 दिसंबर 2021, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास मार्गशीर्ष, तिथि अमावस्या, नक्षत्र ज्येष्ठा रहेगा। आज का योग है धृति और करण नाग। आज के खास दिन पर सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aaj Ka Hindi Panchang- आज दिन है शनिवार का दिनांक 04 दिसंबर 2021, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास मार्गशीर्ष, तिथि अमावस्या, नक्षत्र ज्येष्ठा रहेगा। आज का योग है धृति और करण नाग। आज के खास दिन पर सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे और चंद्र भी वृश्चिक राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50  मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09 बजकर 35 मिनट  से 10 बजकर 53 मिनट तक। दिशा शूल पूर्व की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पूर्व की ओर यात्रा टाल दें।

PunjabKesari Aaj Ka Hindi Panchang                                                
पर्व, व्रत तथा त्यौहार- शनि अमावस्या और 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण।
 
सूर्य ग्रहण का समय- सूर्य ग्रहण की शुरुआत 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 49 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर होगी। ये ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण दोपहर 12:30 से आरंभ होगा और अधिकतम ग्रहण दोपहर 01:03 बजे लगेगा। पूर्ण ग्रहण दोपहर 01:33 बजे खत्म होगा और आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 3:07 बजे खत्म होगा। 

ये सूर्य ग्रहण एक ध्रुवीय ग्रहण के रूप में देखा जा सकेगा। जो विशेषतौर पर अंटार्कटिका महाद्वीप पर होगा। भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस ग्रहण को दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिणी अटलांटिक के देशों से देखा जाएगा।

महाउपाय- आज के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें, मानसिक परेशानियां दूर होंगी।

PunjabKesari Aaj Ka Hindi Panchang

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!