आज का पंचांग- 5 मार्च, 2019

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Mar, 2019 07:15 AM

aaj ka hindi panchang

आज 5 मार्च, मंगलवार चतुर्दशी तिथि है। इसके स्वामी शिव जी हैं। इस तिथि में जन्मा बच्चा अच्छी कमाई करने तथा बहुत खर्चीली तबीयत वाला होता है।  वह रिलीजियस संस्कारों को मानने तथा परम्पराओं को निभाने वाला होता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


आज 5 मार्च, मंगलवार चतुर्दशी तिथि है। इसके स्वामी शिव जी हैं। इस तिथि में जन्मा बच्चा अच्छी कमाई करने तथा बहुत खर्चीली तबीयत वाला होता है।  वह रिलीजियस संस्कारों को मानने तथा परम्पराओं को निभाने वाला होता है। अफसर तथा बड़े लोगों से रिस्पैक्ट, आदर-सत्कार पाने वाला होता है। भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करना तथा शिवलिंग का दूध-जल से अभिषेक करना प्रशस्त है।

ज्योतिष- ये एक पत्ता करेगा हर काम पक्का

PunjabKesariनक्षत्र 
धनिष्ठा नक्षत्र के देवता वसु तथा स्वामी मंगल हैं। यह तामसी, चर तथा पंचक संज्ञक नक्षत्र है। व्हीकल, ज्यूलरी, लग्जरी तथा मूवेबल सामान खरीदने के लिए इस नक्षत्र को अच्छा समझा जाता है। इस नक्षत्र में जन्मा बच्चा म्यूजि़क लवर, हाजिर जवाब, सैल्फ प्रेज करना तथा सुनना पसंद करने वाला होता है। एंटरटेनमैंट इंडस्ट्री के साथ जुड़े किसी प्रोफैशन में उसका इंट्रैस्ट हो सकता है।

PunjabKesari

योग
शिव योग का स्वामी मित्र है। इस योग में जन्मे बच्चे का फ्रैंड्स सर्कल बहुत लम्बा-चौड़ा होता है। वह जीवन में मित्रों को बहुत इंपोर्टैंस तथा प्रैफरैंस देने वाला होता है। वह फ्रैंड्स की कम्पनी का भरपूर फायदा उठाने तथा उन्हें अपनी जरूरत अनुसार यूज़ करने की कैपिसिटी रखता है। 

करण
शकुनि करण का स्वामी कलियुग है। इस करण में जन्मा बच्चा बड़ा धर्म-परायणी तथा प्रभु भजन करने वाला होता है। यदि वह भजन, सत्संग तथा प्रभु का गुणगान करे तो उसके जीवन की अनेकानेक व्याधियां-मुश्किलें उसके जीवन से हट सकती हैं। रिलीजियस स्थानों की यात्रा करना उसकी लाइफ का एक हिस्सा होता है।

वार
मंगलवार के देवता अधिदेवता कार्तिकेय हैं। मंगलवार जन्मा बच्चा इंटैलीजैंट, शार्प ब्रेन वाला, संकेत मात्र से सारे मामले को समझ तथा भांप लेने वाला होता है। एग्रीकल्चरल प्रॉडक्ट्स तथा लैंड्स व प्रापर्टी के सेल-परचेज के काम से रोजी-रोटी कमाने वाला, निडर, दिलेर, बे-परवाह होता है। मंगलवार के दिन सरकारी, अदालती तथा प्रापर्टी के साथ जुड़ा कोई काम हाथ में लेना सही समझा जाता है।

PunjabKesariसूर्योदय कालीन कुंडली
सूर्य       कुंभ में
चंद्रमा    कुंभ में
मंगल    मेष में
बुध      मीन में
गुरु      वृश्चिक में
शुक्र     मकर में
शनि    धनु में
राहू     कर्क में
केतु     मकर में

PunjabKesariदिशा शूल
उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए। इस दिशा की यात्रा न करें।

पंचक काल
पूरा दिन-रात पंचक लगी रहेगी।

PunjabKesariबुध वक्री
रात 11.47 (जालन्धर समय) पर मीन राशि पर स्थित बुध वक्री हो जाएगा।

शुभ पंचांग
तारीख :
                        5 मार्च, 2019
वार :                            मंगलवार
अयन :                         उत्तरायण 
विक्रमी सम्वत् :            2075
विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे: 21
राष्ट्रीय शक सम्वत् :    1940
शक फाल्गुन तारीख :   14
हिजरी साल :              1440
महीना :                    जमादि उल्सानी, तारीख 27
पक्ष :                        फाल्गुन कृष्ण
तिथि    :                   चतुर्दशी (सायं 7.08 तक) तथा तदोपरांत तिथि अमावस।
नक्षत्र    :                   धनिष्ठा (बाद दोपहर 3.17 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र शतभिषा।
योग    :                    शिव (बाद दोपहर 2.31 तक) तथा तदोपरांत योग सिद्ध।
करण    :                  शकुनि (सायं 7.08 तक) तथा तदोपरांत करण चतुष्पद।
चंद्र राशि :                कुंभ (पूरा दिन-रात)।
सूर्योदय/सूर्यास्त :      प्रात: 6.54/सायं 6.24 (जालन्धर समय)।
राहू काल :               बाद दोपहर 03.00 से 04.30 बजे तक।

PunjabKesariआज पैदा होने वाले बच्चों का नामाक्षर तथा भविष्यफल
समय - 
प्रात: 8.31 से लेकर बाद दोपहर 3.17 तक
नामाक्षर- गे
यह बच्चा एग्रीकल्चरल, हॉर्टिकल्चर, चाय के प्रॉडक्ट्स के कारोबार को पसंद करने वाला तथा कम्प्यूटर इंडस्ट्री कंट्रैक्टरी के प्रोफैशन के साथ जुडऩे वाला हो सकता है।

समय- बाद दोपहर 3.18 से लेकर रात 10.01 तक
नामाक्षर- गो
यह बच्चा कोयला, टिम्बर जैसे फ्यूल प्रॉडक्ट्स, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, लोहा मशीनरी तथा उसके पाट्र्स के काम-धंधे में अच्छी सक्सैस पाने वाला होता है।

समय- रात 10.02 से लेकर 5-6 मध्य रात 4.45 तक
नामाक्षर- स/श
यह बच्चा न्यूज पेपर्ज नैटवर्क, एडिटिंग, एडवर्टाइजमैंट के डिस्प्ले इत्यादि के कामों, मैडीकल साईंस, मैडीकल टूरिज़्म के साथ जुड़े प्रोफैशंस में इंट्रैस्ट रखने वाला हो सकता है।

समय- 5-6 मध्य रात 4.46 से लेकर अगले दिन (6 मार्च) प्रात: सूर्योदय तक
नामाक्षर-    सी/शी
यह बच्चा रोजगार के लिए विदेश जाने में इंट्रैस्ट रखने वाला, एस्ट्रॉलोजी, एस्ट्रॉनोमी, स्पेस साईंस, साइंटिफिक रिसर्च जैसे कामों को करियर के तौर पर चुनने में रुचि रखने वाला होता है।

PunjabKesari

ये बिल्ली कर सकती है आपकी हर परेशानी को दूर 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!