लव राशिफल: हीरे मोती मैं न  चाहूं, मैं तो चाहूं बस प्यार तेरा

Edited By Jyoti,Updated: 13 Mar, 2022 09:32 AM

aaj ka love rashifal today in hindi

मेष- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। प्रेमियों को अपने पार्टनर को सरप्राईज करने का मौका मिलेगा। विवाहित लोगों के बीच में चल रही अनबन आज खत्म हो सकती है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। प्रेमियों को अपने पार्टनर को सरप्राईज करने का मौका मिलेगा। विवाहित लोगों के बीच में चल रही अनबन आज खत्म हो सकती है। जिसके बाद दिन खुशनुमा बीतेगा। 

वृष-  इस राशि के लोग आज अपने पार्टनर व जीवनसाथी से सोच समझ कर हर बात करें। आपकी बातों को गलत समझ सकते हैं। जिसके कारण आप में मतभेद हो सकता है। इस बात का खास ध्यान रहें। बाकि दिन सामान्य रहेगा।  

मिथुन- इस राशि के जिन लोगों की नई नई शादी हुई है उन्हें आज अपने साजन पर हद से प्यार आने वाला है। उनके साथ अकेले में समय बिताना चाहेगा। परंतु फैमिली ट्रिप की वजह से साथ समय बिताने में सक्षम नहीं होंगे। 

कर्क- आज आपको अपने जीवनसाथी से कई उम्मीदें रहेंगी, जिन्हें पार्टनर पूरा करने में सक्षम भी होंगे। तो वहीं जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंध में है वो आज हद से ज्यादा रोमांटिक मूड में रहेंगे। जिस कारण पार्टनर का भी मूड काफी अच्छा रहेगा। 

सिंह- आज आपको अपने जीवनसाथी की मदद की जरूरत पड़ सकती है। आपके जीवन में चल रही प्रॉब्लम का हल जीवनसाथी के सहयोग से जल्दी हो जाएगा। तो वहीं इस राशि के जो लोग सिंगल है उनका अब मिंगल होने का समय आ गया है। 

कन्या- आज व्यस्त जीवन में से कुछ समय पार्टनर को समर्पित करेंगे। जिससे पार्टनर खुश होगा। एकसाथ समय बिताएंगे और अपने दिल की बातें करेंगे। विवाहित लोगों के बीच किसी गलतफहमी के चलते मन-मुटाव हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। 


तुला- इस राशि की महिलाएं आज अपने पार्टनर के प्रेम में खोयी नजर आंएगी। पूरा दिन जीवनसाथी के खूबसूरत ख्यालों के साथ बीतेगा। जिसका रिजल्ट शाम को पति के साथ डिनर डेट पर जाकर मिलेगा। प्रेमियों के लिए दिन थोडा संघर्ष भरा हो सकता है। 

वृश्चिक- इस राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लॉन बना सकते हैं। तो वहीं बात करें प्रेमियों की तो आज ये लोग अपने पार्टनर पर बहुत मेहरबान रहेंगे। उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूरा दिन उन्हें सरप्राइज देते रहेंगे, रिजल्ट पक्ष में होगा। 

धनु- इस राशि के लोग आज अपने पार्टनर को किसी तरह से अपने पार्टनर को आकर्षित करने की कोशिश करेंगे जिसमें बहुत आसानी से सफल भी होंगे। तो वहीं विवाहित लोग भी आज अपने जीवनसाथी के साथ कुछ प्यार व चाहत भरे लम्हों के हकदार बनेंगे। 

मकर- इस राशि वालों का पूरा दिन तो अच्छा जाएगा परंतु दिन के आखिर में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है। जिस वजह से दोनों का ही मूड बेहद खराब रह सकता है। ध्यान रहें क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। 

कुंभ- आज आपका पार्टनर आप से उखड़ा हुआ नजर आएगा। जिसका कारण होगा आपकी काम मे अधिक व्यस्तता। हो सके तो समय निकालकर कुछ समय पार्टनर के साथ  बैठें और उन्हें उनकी दिल की बातें करने का मौका दें। 

मीन- आज आपको अपनी ओर केवल प्यार ही प्यार महसूस होगा। पार्टनर के साथ बिताया हर पल को अपको आज बेहद स्पेश्ल लगेगा। पार्टनर को अपने जज्बात जाहिर करएके लिए किसी प्रकार के तोहफे का सहारा ले सकते हैँ। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!