Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Mar, 2026 07:38 AM

Aaj Ka Panchang: 21 मार्च 2026, शनिवार चैत्र शुक्ल तिथि तृतीया (रात 11.57 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी
Aaj Ka Panchang: 21 मार्च 2026, शनिवार चैत्र शुक्ल तिथि तृतीया (रात 11.57 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी
विक्रमी सम्वत् : 2083, चैत्र प्रविष्टे 8, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 30 (फाल्गुन), हिजरी साल 1447, महीना शव्वाल, तारीख 1, सूर्योदय: प्रात: 6.35 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.36 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: अश्विनी (21-22 मध्य रात 12.38 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र भरणी, योग: ऐंद्र (सायं 7.01 तक) तथा तदोपरांत योग वैधृति, चंद्रमा: मेष राशि पर (पूरा दिन-रात), 21-22 मध्य रात 12.38 तक जन्मे बच्चे को अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल: प्रात: नौ से साढे़ दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: श्री मत्स्य जयंती, गणगौरी तृतीया, मेला गणगौर (राजस्थान) शव्वाल (मुस्लिम) महीना शुरू।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य मीन में
चन्द्रमा मेष में
मंगल कुंभ में
बुध कुंभ में
गुरु मिथुन में
शुक्र मीन में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में
